गुरूवार, अगस्त 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : एक्सपायरी दवाओं की बिक्री पर कड़ी चेतावनी, दो प्रतिष्ठानों में मिली अनियमितताएं

शेयर करें !
posted on : मई 22, 2026 11:21 पूर्वाह्न

पौड़ी : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नाज़िश कलीम के नेतृत्व में गुरुवार को श्रीकोट श्रीनगर बाजार स्थित मेडिकल स्टोरों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। यह अभियान “सुरक्षित दवा, सुरक्षित जीवन” तथा “जेनेरिक ड्रग्स – इफेक्टिव, इकोनॉमिकल एंड एसेंशियल” अभियान के अंतर्गत चलाया गया।

निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोरों में दवाओं की एक्सपायरी तिथि, भंडारण व्यवस्था, लाइसेंस, अभिलेखों तथा जेनेरिक दवाओं की उपलब्धता की जांच की गई। सचिव ने मेडिकल स्टोर संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में एक्सपायरी अथवा अमानक दवाओं की बिक्री न की जाए। साथ ही लोगों को जेनेरिक दवाओं के उपयोग के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।

खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों से संबंधित अनियमितताएं पाई गईं। निरीक्षण टीम ने दो प्रतिष्ठान संचालकों को मौके पर ही आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए तथा भविष्य में खाद्य सुरक्षा अधिनियम का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने की चेतावनी दी।

सचिव ने कहा कि एक्सपायरी एवं अमानक दवाओं अथवा खाद्य पदार्थों की बिक्री दंडनीय अपराध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में ऐसी अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके उपरांत पीएम श्री जीजीआईसी श्रीनगर में एंटी ड्रग यूनिट का गठन किया गया। इस अवसर पर विधिक जागरुकता एवं साक्षरता शिविर का भी आयोजन हुआ। सचिव ने छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, बाल अधिकार एवं निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि एंटी ड्रग यूनिट विद्यालय स्तर पर जागरुकता एवं निगरानी समूह के रूप में कार्य करेगी तथा समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने छात्राओं से स्वयं नशे से दूर रहने और समाज को भी जागरूक करने का आह्वान किया। इसके अलावा श्रीनगर के उफल्डा में विधिक सेवा केंद्र का उद्घाटन भी किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विमल गुसाईं, औषधि निरीक्षक सीमा चौहान, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा, पूर्ति निरीक्षक विजय कुमार, पुलिस उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, डीएलएसए के रिटेनर अधिवक्ता गजेन्द्र सिंह रावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं जीजीआईसी श्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्या प्रमिला गैरोला, शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.