बुधवार, मई 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल पुलिस ने कोटद्वार शहर में हुई डकैती का किया पर्दाफाश, डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस टीम को उत्साहवर्धन के लिए दिया 20 हजार का ईनाम

शेयर करें !
posted on : जनवरी 4, 2021 7:45 अपराह्न
  • अंतर्राज्यीय गिरोह के पाँच डकैत मुजफ्फनगर (उ0प्र0) से किये गिरफ्तार अभियुक्तों से डकैती का माल भी बरामद
  • पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार द्वारा घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु दिया 20 हजार का ईनाम

देहरादून : जनपद पौड़ी गढ़वाल में कोटद्वार के सिताबपुर क्षेत्र में हुई डकैती की घटना का पौड़ी गढ़वाल पुलिस ने किया खुलासा। घटना में संलिप्त पांच अभियुक्तों को मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लाखों रुपये की नकदी व जेवरात भी बरामद किये हैं। पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र नीरू गर्ग एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल पी. रेणुका देवी की विशेष सराहना की है। साथ ही घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 20 हजार का ईनाम देने की घोषणा करते हुए कहा कि पुलिस टीम ने बहुत अच्छा काम किया है, टीम को मेडल प्रदान किये जाने पर भी विचार किया जाएगा।

25 दिसम्बर, 2020 की प्रातः सिताबपुर, कोटद्वार निवासी प्रमोद कुमार प्रजापति के आवास पर पांच हथियार बन्द लोगो ने परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर और हथियारों की नोक पर लाखों रुपये की नकदी व जेवरात की लूट की थी। अपराध की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस उपमहानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल द्वारा अभियोग के सफल अनवरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी, कोटद्वार के पर्यवेक्षण में 07 टीमें गठित की गयी। पुलिस टीमों द्वारा तकनीकी सहायता एवं सुरागरसी पतारसी कर 09 दिनों के लगातार अथक प्रयास से कल दिनांक 03 जनवरी, 2021 को अभियोग में संलिप्त अभियुक्त राजकुमार उर्फ छोटा व उसके 04 साथियों को थाना चरथावल क्षेत्र जिला मुजफ्फरनगर (उ0प्र0) से डकैती के माल सहित गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में अभियुक्त राजकुमार उर्फ छोटा ने बताया कि प्रवीण प्रजापति, प्रमोद कुमार (वादी) का करीबी रिश्तेदार है उसने ही हमें बताया कि वह काफी धनवान व्यक्ति है और अन्य जानकारियां भी हमें दी जिसके फलस्वरुप मैं, कपिल कुमार उर्फ रावण,सन्दीप कुमार उर्फ पिन्टू,संजीव कुमार उर्फ सोनू,धीरज,अंकित पुण्डीरव प्रवीण प्रजापति ने मिलकर प्रमोद कुमार (वादी) के घर में डकैती करने कीरणनीति बनाई फिर हमने प्रमोद कुमार (वादी) के घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया। इसके अतिरिक्त अभियुक्त राजकुमार व अभियुक्त कपिल कुमार उर्फ रावण उर्फ बड़ा ने अपने साथी अंकित उर्फ बबलू पुत्र प्रदीप निवासी ग्राम बिरालसी थाना चरथावल जिला मुजफ्फनगर (उ0प्र0) के साथ मिलकर दिनांक 13.09.2020 थाना कनखल जनपद हरिद्वार क्षेत्र में 22 लाख लूट की घटना कारित करना भी बताया जिस सम्बन्ध में थाना कनखल जनपद हरिद्वार में अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त गणों द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश व अन्यत्र भी लूट/डकैती की घटना करना प्रकाश में आया है आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्तगणों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में भी अभियोग पंजीकृत किये गये है। उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्तगण प्रवीण प्रजापति पुत्र चन्द्रपाल व अंकित पुण्डीर पुत्र प्रदीप की शीघ्र गिरफ्तारी हेतू जनपद पुलिस प्रयासरत है।

पंजीकृत अभियोगः-

1.मु0अ0सं0 335/2020 धारा 395/398 भादवि0 कोतवाली कोटद्वार।

2.मु0अ0सं0 08/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्टबनाम राजकुमार कोतवाली कोटद्वार।

3.मु0अ0सं0 09/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम कपिल कुमार उर्फ रावण कोतवाली कोटद्वार।

4.मु0अ0सं0 10/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम संदीप उर्फ पिन्टू कोतवाली कोटद्वार।

5.मु0अ0सं0 11/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम सजीव कुमार उर्फ सोनू कोतवाली कोटद्वार।

6.मु0अ0सं0 12/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम धीरज कोतवाली कोटद्वार।

7.मु0अ0सं0 298//2020 धारा 394 भादवि0 कोतवाली कनखल जनपद हरिद्वार।

नाम पता अभियुक्तगण-

1. राजकुमार उर्फ छोटा पुत्र जयवीर उम्र 33 वर्ष निवासी बरवाला थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर (उ0प्र0)।

अपराधिक इतिहास- अभियुक्त राजकुमार उर्फ छोटा के विरुद्व जिला मुजफ्फरनगर मे हत्या/लूट/चोरी आदि 10-12 अभियोग पंजीकृत है। जिसमे अभियुक्त08 साल की जेल भी काट चूका है। अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

2-कपिल कुमार उर्फ रावण पुत्र निर्दोष सिह उम्र25 वर्ष निवासी नियामू थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर (उ0प्र0)।

3- सन्दीप कुमार उर्फ पिन्टू पुत्र देशवीर उम्र 20 वर्ष निवासी लिलोनखेड़ी थाना शामली जिला मुजफ्फरनगर (उ0प्र0)।

4- संजीव कुमार उर्फ सोनू पुत्र रामचन्द्र उम्र 25 वर्ष निवासी शारदानगर गली न0 09 थाना कुतुबसेर जिला सहारपुर (उ0प्र0)।

5- धीरज पुत्र जयपाल सिह उम्र 29 वर्ष निवासी विरालसी थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर (उ0प्र0)।

वाछिंत अभियुक्तगण

1-अंकित पुण्डीर पुत्र प्रदीप उम्र 25 वर्ष निवासी विरालसी थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर (उ0प्र0) ।
आपराधिक इतिहासः- 1- मु0अ0सं0 622/16 धारा 392/411 भादवि0 थाना चरथावल, 2- मु0अ0सं0 626/16 धारा 307 भादवि0, 3- मु0अ0सं0 629/16 धारा 41/102 द0प्र0सं0 व 420/467/468/471/414/511 भादवि0,4- मु0अ0सं0 660/16 धारा 25 आर्म्स एक्ट, 5- मु0अ0सं0 153/17 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट व अन्य अभियोग पंजीकृत है।

2-प्रवीण प्रजापति पुत्र चन्द्रपाल निवासी पिन्ना थाना नगर मुजफ्फरनगर (उ0प्र0) ।

बरामद माल-
1. 02 कगंन पीली धातु के
2. 01 मंगलसूत्र जिसमें सफेद धातु का पैन्डल व काली मोतियों की माला
3. 01 पीली मोतियों की माला
4. 02 माला सफेद मोती की
5. 01 माला लाल मोती की
6. 01 अंगूठी कछुआनूमा पीली सफेद धातु
7. 02 चैन पीली धातु
8. 01 जोड़ी सफेद धातु की पायल
9. 02 टाप्स पीली धातु के सफेद नगजडे
10. 01 लेडिज अंगुठी पीली धातु की
11. 01 जोड़ी पुरानी सफेद धातु की पायल

कुल बरामदा ज्वैलरी की कीमत लगभग रु0-4,00000/- (चार लाख रुपये)
नगद धनराशि

1. रु0-2,60,000/- (दो लाख साठ हजार रुपये)

2. 01 चैक बुक यूनियन बैंक प्रमोद कुमार देवी रोड़ के नाम की

घटना में प्रयुक्त हथियार

1. 02 चाकू

2. 03 तमंचे 315 बोर व 08 जिन्दा कारतूस

घटना में प्रयुक्त वाहन-

1. मो0सा0 UP12BC9569 स्पेन्डर मो0सा0 रंग काला

2. मो0सा0 न0 UP12BC6439 अपाचें 160 सफेद लाल रंग

3. मो0सा0 न0 UP12BC5045 स्पेलेन्डर रंग काला

पुलिस टीम

1. पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार जोशी

2. नरेन्द्र सिह बिष्ट- SHO कोटद्वार

3. रफत अली- प्रभारी एस0ओ0जी0

4. सुनील पंवार-कोटद्वार

5. कमलेश शर्मा- प्रभारी चौकी कलालघाटी

6. विकसित पंवार- कोतवाली कोटद्वार

7. हे0कानि0 सुशील – एस0ओ0जी0 कोटद्वार

8. कानि0 321 नापु0 सुनित कुमार- थाना लक्ष्मणझूला

9. कानि0 218 नापु0 आबिद अली- एस0ओ0जी0 कोटद्वार

10. कानि0 440 नापु0 अमरजीत- एस0ओ0जी0 कोटद्वार

11. कानि0 211 नापु0 हरीश –एस0ओ0जी0 कोटद्वार

12. कानि0 119 नापु0 कुलदीप-कोतवाली कोटद्वार

13. कानि0 389 नापु0 गजेन्द्र –कोतवाली कोटद्वार

14. कानि0 263 सपु0 सोनू कुमार-कोतवाली कोटद्वार

15. कानि0 शेखर सैनी- कोतवाली कोटद्वार

16. कानि0 418 नापु0 नवीन क्षेत्री- कोतवाली कोटद्वार

17. कानि0 कैलाश शाह – साइबर सैल

18. कानि0 देवेन्द्र – एस0ओ0जी0 कोटद्वार

19. कानि0 218 नापु0 अरविन्द राय- साइबर सैल

20. कानि0 160 नापु0 संतोष सिह –कोतवाली कोटद्वार

21. कानि0 415 नापु0 टीकम सिह –कोतवाली कोटद्वार

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देवभूमि को नशामुक्त बनाने का संकल्प, जिला प्रशासन ने कसी कमर, ड्रग्स सप्लाई चेन तोड़ने को एजेंसियां एकजुट, एडीएम केके मिश्रा ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के साथ की समीक्षा बैठक, स्मारकों के संरक्षण और परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
  • गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने पेयजल संकट दूर करने के लिए मौके पर जारी किए 25 लाख, जल संस्थान को तीन दिन में जनरेटर लगाने के निर्देश
  • हवा में घुलते जहर से बढ़ रहे अस्थमा के रोगी, एलोपैथिक के अलावा आयुष पद्धति का इलाज भी है कारगर, विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर एम्स के विशेषज्ञों ने दी सलाह
  • देहरादून : SSC परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार
  • UKPSC ने प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं स्थगित कीं, नई तिथि जल्द जारी होगी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7.56 लाख पेंशनर्स के खातों में भेजे 111.82 करोड़ रुपये
  • उत्तराखंड : BJP के आठ विधायकों पर संकट, सर्वे में कमजोर प्रदर्शन से टिकट पर खतरा
  • DM ने जनगणना की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश, 20 मई तक मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित
  • कांग्रेस का TVK को समर्थन, विजय के लिए सरकार बनाने का रास्ता साफ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.