रविवार, फ़रवरी 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : प्रेक्षकों द्वारा चुनाव में विभिन्न दायित्व संभाल रहे जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ निर्वाचन की तैयारियों तथा जरूरी बिंदुओं को साझा करने के संबंध में समीक्षा बैठक की गई आयोजित

शेयर करें !
posted on : जनवरी 28, 2022 6:58 अपराह्न
पौड़ी : विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के संपादन हेतु सामान्य प्रेक्षक पौड़ी व श्रीनगर डॉ. पार्थ सारथी मिश्रा(आईएएस), सामान्य प्रेक्षक राजीव रतन (आईएएस) यमकेश्वर व कोटद्वार, सामान्य प्रेक्षक केएस दयानंद (आईएएस) चौबट्टाखाल, लैंसडाउन तथा पुलिस प्रेक्षक अविनाश कुमार (आईपीएस) यमकेश्वर पौड़ी, श्रीनगर, चौबट्टाखाल, लैंसडाउन तथा कोटद्वार द्वारा जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे, एसएसपी यंशवत सिंह चौहान तथा निर्वाचन में विभिन्न दायित्व संभाल रहे जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ निर्वाचन की तैयारियों तथा जरूरी बिंदुओं को साझा करने के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न प्रेक्षक द्वारा विधानसभा चुनाव में तैनात किये गये कार्मिक, कार्मिकों के प्रशिक्षण, सुरक्षा कर्मी, विभिन्न दायित्व संभाल रहे अधिकारियों के बीच उचित समन्वय, जनपद में क्रिटीकल बूथ तथा उसके अनुरूप व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। प्रेक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि मतदान में लोगों की अधिकाधिक भागीदारी के लिये मतदान जागरूकता अभियान लगातार चलाए जाएं। मतदान स्थलों पर रैम्प, पेयजल, शौचालय, विद्युत, शैड आदि की अनिवार्य रूप से व्यवस्था हो। साथ ही उन्होंने कहा कि क्रिटीकल बूथों पर जरूरत के अनुसार सुरक्षा बल तथा निर्वाद चुनाव प्रक्रिया में बाधक किसी भी अवरोध का समय रहते निर्मूलन करें।
    प्रेक्षक द्वारा कहा कि निर्वाचन को स्वतंत्र पारदर्शी, गोपनीय और सहज बनाने के लिये जो भी प्रयास किये जा सकते हैं उन्हें पूर्ण करें। उन्होंने समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्वाचन को भयमुक्त, शांति पूर्ण व व्यवस्थित बनाने के लिये सभी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 विजय कुमार जोगदण्डे ने प्रेक्षकों को जनपद में सामन्य विधानसभा निर्वाचन के कुशल व व्यवस्थित संपादन हेतु किये गये विभिन्न तैयारियों और कार्यो से प्रजेंटेशन के माध्यम से अवगत कराया।
वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक यशंवत सिंह चौहान ने जनपद में निर्वाचन को शांति पूर्ण व भव्यमुक्त बनाने के लिये तैनात किये जाने वाले पुलिस बल व पूर्व में विभिन्न स्थानों पर किये गये फ्लैग मार्च तथा विभिन्न अधिनियम के अंतर्गत शराब, पैसा, नशा, हथियार इत्यादि के जब्तीकरण तथा गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही का प्रस्तुतिकरण किया। इसी तरह अन्य नोडल अधिकारियों ने भी अपने-अपने दायित्वों से प्रेक्षक महोदय को अवगत कराया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य, अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, डीडीओ पुष्पेंद्र सिंह चौहान, पीडी एसके राय, ईओ प्रदीप बिष्ट सहित अन्य उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • SDSU के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में पंचम विज्ञान संचारक सम्मान–2026 का भव्य आयोजन, महिला वैज्ञानिकों के योगदान को मिला राज्य-राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार पहुंचे हरिद्वार, अटल बिहारी वाजपेई राजकीय अतिथि गृह का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
  • उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण व शिलान्यास
  • जोशीमठ–औली रोपवे को मिलेगी नई तकनीक की सौगात, गोरसों स्लोप तक होगा विस्तार – पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल
  • औली में विंटर कार्निवाल में देशभर के स्कीइंग खिलाड़ियों की चहल पहल
  • कुंभ 2027 से पहले अतिथि गृहों की बदलेगी सूरत, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से होंगे सुसज्जित, देहरादून से हरिद्वार तक सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, देश-विदेश के विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई: SSC-MTS परीक्षा में हाई-टेक नकल गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
  • बेंगलुरु में We Utsav कार्यक्रम में छाया उत्तराखंड का ऐपण, लोक कलाकार ज्योति जोशी ने किया कला का जीवंत प्रदर्शन
  • स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह गरिमामय रूप से संपन्न
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.