शनिवार, जुलाई 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : आधुनिक विज्ञान शिक्षा को मिला नया आयाम, डॉ. अंबेडकर जिला विज्ञान संग्रहालय बन रहा विद्यार्थियों की पसंद

शेयर करें !
posted on : जुलाई 25, 2026 12:17 पूर्वाह्न

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप प्रदेश में आधुनिक, नवाचार आधारित और प्रयोगात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में जनपद पौड़ी गढ़वाल में जिला प्रशासन द्वारा स्थापित डॉ. अंबेडकर जिला विज्ञान संग्रहालय विद्यार्थियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गया है। मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में लोकार्पित इस संग्रहालय में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से छात्र-छात्राओं के दल लगातार पहुंच रहे हैं। यहां विद्यार्थी विज्ञान को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखकर आधुनिक इंटरएक्टिव मॉडलों, वैज्ञानिक प्रयोगों और जीवंत प्रदर्शनों के माध्यम से सहज, रोचक और व्यावहारिक रूप से समझ रहे हैं।

संग्रहालय को “देखो, समझो और स्वयं करके सीखो” की अवधारणा पर विकसित किया गया है। यहां ऑप्टिक्स, काइनेटिक, पोटेंशियल एवं डायनेमिक ऊर्जा, मानव शरीर की संरचना एवं कार्यप्रणाली, गणित, भौतिकी, पर्यावरण तथा तकनीकी नवाचार से जुड़े आकर्षक इंटरएक्टिव मॉडल स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक एक्जिबिट के साथ सरल एवं आकर्षक साइनेज लगाए गए हैं, जबकि महान वैज्ञानिकों के जीवन और योगदान पर आधारित इल्युमिनेटेड डिस्प्ले विद्यार्थियों को विज्ञान, नवाचार और अनुसंधान की दिशा में प्रेरित कर रहे हैं।

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की पहल पर जिला योजना के अंतर्गत “बिल्डिंग एज लर्निंग एड” और “लर्निंग बाय डूइंग” की अवधारणा पर विकसित इस संग्रहालय की विशेषता यह है कि इसकी दीवारें, फर्श, सीढ़ियां और अन्य संरचनाएं भी सीखने का माध्यम हैं। यहां तैनात प्रशिक्षित डेमनस्ट्रेटर विद्यार्थियों को वैज्ञानिक मॉडलों की कार्यप्रणाली सरल भाषा में समझाते हैं, जिससे जटिल वैज्ञानिक अवधारणाएं भी सहज और रुचिकर बन जाती हैं। संग्रहालय का आधुनिक स्वरूप, संवादात्मक एक्जिबिट और नवाचार आधारित प्रस्तुतियां बच्चों में जिज्ञासा, तार्किक सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

विद्यालयों से आए शिक्षकों ने भी संग्रहालय की अवधारणा की सराहना करते हुए इसे कक्षा शिक्षण का प्रभावी पूरक बताया। उनका कहना है कि यहां विद्यार्थी वैज्ञानिक सिद्धांतों को प्रत्यक्ष रूप से समझ रहे हैं, जिससे उनकी सीखने की क्षमता, विश्लेषणात्मक सोच और विज्ञान के प्रति रुचि में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है।

राजकीय इंटर कॉलेज दोमटखाल के कक्षा 12 के छात्र पीयूष चौहान ने बताया कि विज्ञान संग्रहालय के भ्रमण के दौरान उन्हें विभिन्न वैज्ञानिक उपकरणों और प्रयोगों को करीब से समझने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि यह अनुभव अत्यंत रोचक, ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा तथा वे भविष्य में पुनः यहां आना चाहेंगे।

इसी विद्यालय के छात्र पार्थ नैथानी ने कहा कि विज्ञान संग्रहालय का भ्रमण उनके लिए यादगार अनुभव रहा। यहां प्रदर्शित इंटरएक्टिव मॉडल विज्ञान के सिद्धांतों को सरल और रोचक तरीके से समझाते हैं। उन्होंने कहा कि इस भ्रमण से उन्हें नई जानकारियां मिलीं और विज्ञान के प्रति उनकी रुचि पहले से कहीं अधिक बढ़ी है।

मुख्य शिक्षाधिकारी अत्रेय सयाना ने बताया कि जनपद के अधिकाधिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का विज्ञान संग्रहालय का शैक्षणिक भ्रमण कराया जा रहा है, ताकि वे प्रयोगात्मक शिक्षा के माध्यम से विज्ञान की अवधारणाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें। उन्होंने कहा कि इस पहल से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और अनुसंधान के प्रति रुचि विकसित हो रही है तथा सीखने की प्रक्रिया अधिक प्रभावी और रोचक बन रही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हिमालयन किचन बना महिलाओं की आत्मनिर्भरता का नया आधार, पर्यटकों को लुभा रहा उत्तराखंड का पारंपरिक पहाड़ी स्वाद
  • फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी केएस चौहान से भेंट
  • नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजा : हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक; ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता – डीएम
  • उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS-IFS अधिकारियों के तबादले
  • पौड़ी गढ़वाल : डांग के होनहार मयंक लखेड़ा ने NEET में हासिल की शानदार सफलता
  • अमृत 2.0 की समीक्षा बैठक में डीएम स्वाति एस. भदौरिया द्वारा जल स्रोत संरक्षण, फिल्ट्रेशन और सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश – वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी
  • सुप्रीम कोर्ट सख्त, नीट परीक्षा प्रणाली में स्थायी सुधार का मांगा रोडमैप
  • अपने निर्णायक, मजबूत व कड़े कदमों के लिए जाने जाते हैं PM मोदी; आधी रात को छात्रों के बीच पहुंचा PM मोदी का संदेश, कहा- आपका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा, पेपर माफिया पर होगा निर्णायक प्रहार
  • पेपर लीक पर कैबिनेट का बड़ा फैसला जल्द, कठोर कानून और फास्ट ट्रैक कोर्ट से दोषियों की उलटी गिनती शुरू; अपने निर्णायक, मजबूत व कड़े कदमों के लिए जाने जाते हैं PM मोदी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.