गुरूवार, मार्च 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल की पहल, नवंबर माह में एडवेंचर एक्टिविटी फेस्टिवल किया जाएगा आयोजित

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 26, 2020 9:30 अपराह्न

पौड़ी : नवम्बर माह को जनपद एक और अभिनव पहल का शुभारंभ होने जा रहे है। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के दिशा निर्देशन पर जनपद पौड़ी गढ़वाल को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। जिसके तहत नवंबर माह में एडवेंचर एक्टिविटी फेस्टिवल का आयोजन किए जाने हेतु सतपुली के समीप बिलखेत में पैराग्लाइडिंग एवं पैरामोटर आदि की ट्रायल, अभ्यास, परीक्षण कार्यक्रम शुरु कर दिए गए है। जिसमें पैराग्लाइडर्स ने बिलखेत के ऊपरी क्षेत्र ढाढूखाल से पैराग्लाइडिंग कर बिलखेत नयार नदी के तटीय स्थान पर लेंडिंग किया। संबंधित विशेषज्ञों द्वारा निरंतर अभ्यास एवं स्थलों की बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है। जिसमें विशेषज्ञों का कहना है कि पैराग्लाइडिंग एक्टिविटी के लिए यह स्थल उपयुक्त है जिसमें हर तरह के एक्टिविटी किये जा सकेगें।

जिलाधिकारी पौड़ी ने कहा कि साहसिक खेलों को बढ़ावा देने एवं पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए पौड़ी जनपद में अपना टेक ऑफ एवं लेंडिंग स्थल तैयार कर लिया गया है। कहा कि एडवेंचर इवेंट में देश के कोने-कोने से लगभग 100 से अधिक पेराग्लाईडर्स इसमे प्रतिभाग करेंगे। जिससे हिमांचल के बिलिंग और पिथौरागढ़ के पेराग्लाइडिंग के क्षेत्र में हुए विकास की तर्ज पर पौड़ी जनपद को भी अलग पहचान मिल सकेगा। उन्होने कहा कि नवंबर माह में एडवेंचर एक्टिविटी फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। जिसमे एयर स्पोर्ट्स में भाग लेने के लिए सौ से अधिक पायलेट प्रतिभाग करेंगे। शुक्रवार को एक पैराग्लाइडर्स देहरादून से 1 घंटे 30 मिनट में पौड़ी पहुंचकर, वापस भी भेज दिया गया है।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी/साहसिक खेल अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने कहा कि नयार घाटी में पैरामोटर्स एवं पैराग्लाइडिंग के लिए साइट्स तैयार किए जा रहे है। टेक ऑफ एवं लेंडिंग के लिए प्वाईट लगभग बना दिया गया है। कहा कि साहसिक खेलों को बढ़ावा देने हेतु स्थानीय युवाओं के लिए प्रशिक्षण की तैयारी की कार्यवाही जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन पर शुरू की जायेगी। आज ढाढूखाल से बिलखेत तक पैराग्लाइडिंग का ट्रायल किया गया। जिसमें हिमालय एयरो स्पोर्टस एसोसिएशन के पैराग्लाडिंग पायलटों द्वारा ट्रायल के दौरान लगभग 30 उड़ाने भरी गई। जबकि सोलो पैरामोटर का ट्रायल बिलखेत से पौडी, खिर्सू एवं श्रीनगर आदि क्षेत्रों को भ्रमण कर वापस बिलखेत लेंडिंग किया गया।

हिमालय एयरो स्पोर्टस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभांग शरण रतूड़ी ने बताया कि नयार घाटी में पैराग्लाइडिंग की अत्यधिक संभावनाएं हैं। कहा कि जल्द स्थानीय युवाओं को पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे कि वे यहां सीखकर अपने ही क्षेत्र में रोजगार पा सके। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रायल के दौरान पायलटों द्वारा सफल ट्रायल किया गया। कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा क्षेत्र में बेहद सराहनीय पहल की है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के साथ-साथ साहसिक खेलों में भी रूची बढेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र में एडवेंचर स्पोर्टस के तहत पैराग्लाइडिंग के साथ ही मांउटेन बाइकिंग, एंगलिंग, नयार नदी में कयाकिंग, कैंपिंग, पैरा मोटर समेत अन्य साहसिक खेलों की अपार संभावनाएं हैं। इस अवसर पर हिमालय एयरो स्पोर्टस एसोसिएशन के मनीष जोशी, मयंक घिल्डियाल, अजय कण्डारी, पैरामोटर विशेषज्ञ विनय सिह, पैराग्लाइडर विशेषज्ञ विक्रम सिह, राहुल पंवार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • MDDA एचआईजी कॉलोनी में रंगारंग होली कार्यक्रम, खूब उड़ा अबीर-गुलाल
  • नृसिंह बद्री के आंगन में उमड़ा भक्ति और रंगों का सैलाब
  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
  • 10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
  • टिहरी झील महोत्सव – 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार
  • वन्यजीवन के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य ………
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.