शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर निकली भव्य रन फॉर योग रैली

शेयर करें !
posted on : जून 21, 2026 8:05 अपराह्न

पौड़ी : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को पौड़ी नगर योगमय माहौल में रंग गया, जब जिला प्रशासन एवं आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भव्य ‘रन फॉर योग’ रैली का आयोजन किया गया। युवाओं, छात्र-छात्राओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के जोश और उत्साह से सराबोर इस रैली ने पूरे नगर में योग और स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता का संदेश फैलाया।

रैली को एजेंसी चौक से स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी, मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी एवं अपर जिलाधिकारी एफ आर चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली एजेंसी चौक से प्रारंभ होकर माल रोड, बस अड्डा, धारा रोड एवं कलेक्ट्रेट परिसर होते हुए पुनः एजेंसी चौक पहुंची। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों का उत्साह देखने लायक था। योग के महत्व से जुड़े संदेशों और नारों के माध्यम से लोगों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक ने कहा कि योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास शरीर को स्वस्थ, मन को शांत और जीवन को सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में योग स्वस्थ और संतुलित जीवन का सबसे प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि बेहतर जीवन जीने की कला है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाती है।

रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और युवाओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष ऊर्जा प्रदान की। प्रतिभागियों ने योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ उत्तराखंड के निर्माण का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. शैलेंद्र पांडेय, जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) रणजीत सिंह नेगी, आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश सेमवाल, खंड शिक्षा अधिकारी मास्टर आदर्श सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार : गब्बर सिंह कैंप में 3.31 करोड़ से बनेगा 36 मीटर डबल लेन सेतु
  • घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
  • राजकीय पॉलीटेक्निक गोपेश्वर में मनाया विभाजन विभीषिका दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
  • कंडोलिया-टेका मार्ग पर क्रॉस कंट्री में दौड़े 123 खिलाड़ी, सीडीओ अशोक जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
  • ‘युवा संवाद’ में सीएम धामी ने कहा- पर्यटन, उद्योग और फिल्म नीति के जरिए उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे
  • टीएचडीसी की टनल में हादसों का सिलसिला, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
  • टीएचडीसी टनल हादसा : रेस्क्यू ऑपरेशन का सांसद अनिल बलूनी ने लिया जायजा
  • उत्तराखंड में बड़ा हादसा, खाई में गिरा टेंपो ट्रैवलर, एक की मौत, 14 गंभीर घायल
  • उत्तराखंड में अगले चार दिन तेज बारिश का दौर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
  • टीएचडीसी टनल हादसा : घायलों, मृतकों व लापता के नाम देखें
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.