पौड़ी : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा 12 सितम्बर, 2020 को जनपद के समस्त न्यायालयों (मुख्यालय पौड़ी, कोटद्वार, श्रीनगर तथा लैंसडोन) में ई-लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। ई-लोक अदालत में धन वसूली वाद, मोटर दुर्घटना वाद, 138 एन.आई. एक्ट, पारिवारिक विवाद से संबंधित वाद, शमनीय प्रकृति के अपराधिक वाद के साथ-साथ प्री-लिटिगेशन मामले भी निपटाये जायेंगे।
जानकारी देते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जिनके इस प्रकार के वाद न्यायालय में लम्बित हैं अथवा प्री-लिटिगेशन का मामला, संबंधित न्यायालय में ड्राप बॉक्स के माध्यम से अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल की ई-मेल dlsapauri@gmail.com पर अथवा जिला न्यायालय पौड़ी गढ़वाल की ई-मेल dj-pau-ua@nic.in पर सुलह समझौता प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर नियत कराया जा सकता है।




Discussion about this post