posted on : फ़रवरी 5, 2022 2:11 अपराह्न
पौड़ी : जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने उतराखण्ड राज्य में विधान सभा के सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु मतदान की घोषित तिथि 14 फरवरी, (सोमवार) 2022 को जनपद में कर्मचारियों को सवेतन अवकाश दिये जाने के निर्देश दिये हैं। सामान्य विधानसभा निर्वाचन-2022 के सफल हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उतराखण्ड राज्य में विधान सभा निर्वाचन हेतु मतदान की घोषित तिथि 14 फरवरी, (सोमवार) 2022 को कर्मचारियों को सवेतन अवकाश दिये जाने के निर्देश दिये गये हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान दिवस 14 फरवरी, (सोमवार) को समस्त अर्ह मतदाताओं हेतु मताधिकार के प्रयोग हेतु अवकाश घोषित किया गया है।




