posted on : मार्च 21, 2022 1:39 अपराह्न
पौड़ी : जनपद पुलिस द्वारा ऑनलाइन साईबर ठगी का शिकार हुये 02 व्यक्तियों के खाते में लौटाई ठगी की धनराशि । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साईबर अपराधों के दृष्टिगत जनपद में गठित साईबर सेल को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम आवेदक अमित कुमार नि0 लालपानी कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल ने शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके साथ रु0 11,600/- की ऑनलाईन ठगी की है। इसी प्रकार आवेदिका संजना थापा नि0- झूलापुल कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल ने शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके साथ रु0 10,000/- की ऑनलाईन ठगी की है।
जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी, नोडल अधिकारी साईबर क्राईम/पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन विभव सैनी के नेतृत्व में जनपद की साईबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त दोनों आवेदकों के खातों से कटी धनराशि का लेन-देन का विवरण प्राप्त किया गया। आवेदकों के खातों से कटी उपरोक्त धनराशि के सम्बन्ध में सम्बन्धित पेमेन्ट गेटवे के नोडल अधिकारी से पत्राचार कर दोनों पीड़ितों के खातों से कटी कुल रु0 21,600/- की समस्त धनराशि को दोनों आवेदकों के खातों में वापस करायी गयी। जो दोनों आवेदकों के खाते में वापस प्राप्त हो चुके हैं। पीड़ित व्यक्तियों द्वारा साईबर सैल के उक्त कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। आमजन द्वारा साइबर ठगी का शिकार होने पर सूचना साइबर सेल को दी जा रही है| सूचना पर साईबर सैल द्वारा तत्परता से कार्य किया जा रहा है, जिसमें जनपद की साइबर सेल को सफलता भी प्राप्त हो रही है।
अपील
- किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मेसेज से सावधान रहें।
- किसी को भी अपना Password, OTP, CVV शेयर ना करें।
- अन्जान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक पर क्लिक ना करें।
- अन्जान QR कोड स्कैन ना करें।
- जागरुक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करें।
- यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना एवं साईबर सेल के टोल फ्री नम्बर-1930, मो0न0- 8791844177, 9760128643 पर सूचना दें।
पुलिस टीम
- निरीक्षक मौ. अकरम (प्रभारी साईबर सेल)
- उपनिरीक्षक मनोहर सिंह रावत
- आरक्षी 284 स0पु0 अरविन्द राय
- महिला आरक्षी 250 ना0पु0 विमला नेगी




