शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : साईबर सेल ने ऑनलाइन साईबर ठगी का शिकार हुये व्यक्ति के खाते में वापस करायी 07 लाख 51 हजार रूपये की धनराशि

शेयर करें !
posted on : मार्च 8, 2022 2:19 अपराह्न
पौड़ी : जनपद पुलिस द्वारा ऑनलाइन साईबर ठगी का शिकार हुये व्यक्ति के खाते में लौटाई रूपये 7,51,000/- (सात लाख इक्यावन हजार रूपये) की धनराशि । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साईबर अपराधों के दृष्टिगत जनपद में गठित साईबर सेल को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम आवेदक नारायण सिहं पुत्र नयन सिंह, नि. ग्राम डांग, पो. बसोला, पट्टी चौथान, तहसील थलीसैण, जनपद पौड़ी गढ़वाल शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी पत्नी के साथ रुपये 7,51,000/- की ऑनलाईन ठगी की है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी, नोडल अधिकारी साईबर क्राईम/पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन विभव सैनी के नेतृत्व में जनपद की साईबर सैल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक उपरोक्त के खाते से कटी धनराशि का लेन-देन विवरण प्राप्त किया गया। आवेदक के खाते से कटी उपरोक्त धनराशि के सम्बन्ध में सम्बन्धित पेमेन्ट गेटवे के नोडल अधिकारी से पत्राचार कर आवेदक उपरोक्त के खाते से कटी धनराशि रुपये 7,51,000/- रुपये की समस्त धनराशि को आवेदक के खाते में वापस करायी गयी। जो आवेदक के खाते में वापस प्राप्त हो चुके है। पीड़ित व्यक्ति द्वारा साईबर सैल के उक्त कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। आमजन द्वारा साइबर ठगी का शिकार होने पर सूचना साइबर सेल को दी जा रही है| सूचना पर साईबर सैल द्वारा तत्परता से कार्य किया जा रहा है, जिसमें जनपद की साइबर सेल को सफलता भी प्राप्त हो रही है।

अपील

  • किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मेसेज से सावधान रहें।
  • किसी को भी अपना Password, OTP, CVV शेयर ना करें।
  • अन्जान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक पर क्लिक ना करें।
  • अन्जान QR कोड स्कैन ना करें।
  • जागरुक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करें।
  • यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना एवं साईबर सेल के टोल फ्री नम्बर-1930, मो0न0- 8791844177, 9760128643 पर सूचना दें।

पुलिस टीम

  1. निरीक्षक मौ. अकरम (प्रभारी साईबर सेल)
  2. उपनिरीक्षक मनोहर सिंह रावत
  3. आरक्षी 284 स0पु0 अरविन्द राय
  4. महिला आरक्षी 250 ना0पु0 विमला नेगी   
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं थौलधार की प्रियंका बिष्ट, हर्बल टी के व्यवसाय से बनीं “लखपति दीदी”
  • श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने आखर शब्दकोश ऐप का किया उद्घाटन
  • “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान से शासन और जनता के बीच बढ़ा विश्वास – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • 17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से करेंगे संवाद, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां
  • दून अस्पताल में युवती से छेड़छाड़ का आरोप, सफाईकर्मी पर कार्रवाई
  • उत्तराखण्ड के समग्र विकास में CSR की भागीदारी बढ़ाने का CM धामी का आह्वान
  • लगातार बारिश के बीच डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी का किया निरीक्षण, राहत कार्य तेज करने के निर्देश
  • अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन के लिए सेना और उत्तराखण्ड शासन के बीच समन्वय बैठक
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा हेराफेरी मामला : जांच पूरी, जल्द सौंपी जाएगी रिपोर्ट
  • जनता की सहभागिता से और मजबूत बनेगी देहरादून महायोजना 2041 – उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.