शुक्रवार, अप्रैल 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : साईबर सेल ने ऑनलाइन साईबर ठगी का शिकार हुये व्यक्ति के खाते में वापस करायी 70 हजार रूपये की धनराशि

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 6, 2022 7:27 अपराह्न
पौड़ी : जनपद पौड़ी पुलिस द्वारा ऑनलाइन साईबर ठगी का शिकार हुये व्यक्ति के खाते में लौटाई रूपये 70,000/- धनराशि । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साईबर अपराधों के दृष्टिगत जनपद में गठित साईबर सेल को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में 21 मार्च 2022 को आवेदक सुनील रावत पुत्र दर्शन सिंह, निवासी-ग्राम खनेता तल्ला, पौडी गढवाल द्वारा शिकायत दर्ज करायी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हे कॉल कर बताया कि वह उनका जीजा बोल रहा है, तथा आवेदक को बताया कि मैं आपके खाते में पैसे भेज रहा हूँ। जिस पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के पेटीएम नम्बर पर लिंक भेजकर आवेदक से ओटीपी प्राप्त कर पेटीएम के माध्यम से रूपये 70000/- की ऑनलाईन ठगी की गयी है।
जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी, नोडल अधिकारी साईबर क्राईम/पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन विभव सैनी के नेतृत्व में जनपद की साईबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त आवेदक के खाते से कटी धनराशि का लेन-देन का विवरण प्राप्त किया गया। आवेदक के खाते से कटी उपरोक्त धनराशि के सम्बन्ध में सम्बन्धित पेमेन्ट गेटवे के नोडल अधिकारी से पत्राचार कर पीड़ित व्यक्ति के खाते से कटी रूपये 70,000/- की धनराशि को आवेदक के खाते में वापस करायी गयी। जो आवेदक के खाते में वापस प्राप्त हो चुकी हैं। पीड़ित व्यक्ति द्वारा साईबर सैल के उक्त कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। आमजन द्वारा साइबर ठगी का शिकार होने पर सूचना साइबर सेल को दी जा रही है। सूचना पर साईबर सैल द्वारा तत्परता से कार्य किया जा रहा है, जिसमें जनपद की साइबर सेल को सफलता भी प्राप्त हो रही है। जनपद पुलिस द्वारा साइबर अपराधों से बचने के लिए अपने-अपने थानाक्षेत्रों के स्कूल/कॉलेजो में जाकर स्कूली छात्र-छात्राओं, आमजन एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी समय-समय पर जागरुकता अभियान चलाकर जागरुक किया जा रहा है।

अपील

  • किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मेसेज से सावधान रहें।
  • किसी को भी अपना Password, OTP, CVV शेयर ना करें।
  • अन्जान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक पर क्लिक ना करें।
  • अन्जान QR कोड स्कैन ना करें।
  • जागरुक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करें।
  • यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना एवं साईबर सेल के टोल फ्री नम्बर-1930, मो0न0- 8791844177, 9760128643 पर सूचना दें।

पुलिस टीम

  1. निरीक्षक मौ. अकरम (प्रभारी साईबर सेल)
  2. उपनिरीक्षक मनोहर सिंह रावत
  3. आरक्षी 284 स0पु0 अरविन्द राय
  4. महिला आरक्षी 250 ना0पु0 विमला नेगी
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित, ऋषिकेश महायोजना–2031 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज, तपोवन क्षेत्र में अवैध निर्माण पर लगेगी लगाम
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर यूट्यूब चैनल पर की कड़ी कार्रवाई की मांग
  • उत्तराखंड में कृषि और राजस्व कर्मियों का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल
  • उत्तराखंड : 30 साल बाद लौटा पति, हुआ भावुक मिलन, पत्नी की आंखें हुईं नम
  • धूमधाम से निकली हनुमान जयंती रैली
  • ‘संस्कार युक्त, नशामुक्त युवा’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन, धरा रावत ने पाया प्रथम स्थान
  • व्यवसायिक एलपीजी सिलेण्डर वितरण के लिए नई एसओपी, राज्य को मिला अतिरिक्त 26 प्रतिशत का कोटा, सचिव आनंद स्वरूप ने जारी की संशोधित एसओपी
  • एनडीएमए और यूएसडीएमए ने चारधाम यात्रा के लिए कसी कमर, गृह मंत्रालय के निर्देश पर 10 अप्रैल को होगी माॅक ड्रिल
  • उत्तराखंड पुलिस को “राष्ट्रपति पुलिस कलर”, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि
  • उत्तराखंड के राजकीय महाविद्यालयों में हाईटेक होंगी प्रयोगशालाएं – डाॅ. धन सिंह रावत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.