पौड़ी : जनपद में कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु जन-जागरूकता एवं व्यवहार परिवर्तन लाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा निरन्तर सक्रियता से किया जा रहा है। जिला प्रशासन /स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों द्वारा लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने, अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करने, सैनेटाइजर का उपयोग करने, बार-बार चेहरे, नाक व आंख को न छूने, मास्क को सही तरीके से पहनने, भीड़-भाड़ वाले स्थानों में न जाने तथा स्वच्छता का ध्यान रखने को कहा है। साथ ही खांसी, जुखाम, बुखार, कफ, सांस लेने में तकलीफ आदि रोग के लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर चेकअप करवाने अथवा आपदा कन्ट्रोल रूम दूरभाष नम्बर 01368-221840 तथा वार रूम कोविड 19 दूरभाष नम्बर 01368-222213 पर सूचित करने के निर्देश दिये गये हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम से प्राप्त आज 17 अक्टूबर 2020 को समय 02:30 बजे की रिर्पोट के अनुसार जनपद में आरटीपीसीआर, रेपिड एन्टीजन व ट्रूनेट रूप से 59879 सैम्पल जांच हेतु भेजे गये, जिनमें से 49850 नेगेटिव, 7690 लम्बित, 1517 अस्वीकृत तथा 2339 कोरोना संक्रमित रोगी पाये गये। कोरोना संक्रमित 2339 में से 1919 स्वास्थ्य हो चुके है, जबकि 22 की मृत्यु हुई तथा 398 एक्टिव केस हैं। वर्तमान समय में 84 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है, जिनमें 31 बेस हाॅस्पिटल श्रीकोट तथा 53 बेस हाॅस्पिटल कोटद्वार में है। कोविड केयर सेंटर के अन्तर्गत 18 लोग हैं, जिनमें 03 नर्सिंग काॅलेज डोबश्रीकोट, 01 परमार्थ निकेतन स्वर्गाश्रम ट्रस्ट, 08 सीसीसी कोड़िया कैम्प में, 02 गीता भवन स्वर्गाश्रम ट्रस्ट तथा 04 डीसीसीसी सतपुली में है।




Discussion about this post