पौडी : प्रदेश में मौसम विभाग द्वारा पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया था जिसके मध्यनजर जनपद पौड़ी के त्रिपालीसैण व थैलीसैण में देर रात से लगातार बर्फबारी जारी है। जिसके कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसके साथ ही मजरा महादेव,चोरा आदि ऊँचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में भी भारी बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के कारण इन क्षेत्रों में बिजली गुल हो गयी है। जिसके कारण लोगो को बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि देर रात से बिंदेश्वर महादेव के आसपास के जंगलों आदि क्षेत्रो में लगातार बर्फबारी हो रही है। लगातार बर्फबारी के कारण तापमान में भी भारी गिरावट आ गई है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बर्फबारी के कारण बिजली गुल है जिसके कारण लोगों को दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहां बर्फबारी के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 121 से जुड़ने वाले कई मोटर मार्ग बर्फबारी से बाधित हो गए हैं। जिनकी सूचना आपदा कंट्रोल रूम में उपलब्ध करा दी गई है।


