मंगलवार, जुलाई 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : उपभोक्ता आयोग ने उपभोक्ताओं को दिलाया प्रभावी न्याय, अक्टूबर माह में 08 मामलों का हुआ निस्तारण

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 24, 2025 1:40 अपराह्न

पौड़ी : जनपद के उपभोक्ताओं को प्रभावी, पारदर्शी एवं त्वरित न्याय प्रदान करने की दिशा में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पौड़ी गढ़वाल निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। आयोग के अध्यक्ष गगन कुमार गुप्ता द्वारा माह अक्टूबर में कुल आठ उपभोक्ता वादों का निस्तारण किया गया। आयोग द्वारा पारित आदेशों में उपभोक्ताओं को प्रतिफल, मानसिक क्षतिपूर्ति एवं विषयवस्तु प्रदान कराने के निर्देश दिए गए।

उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष गंगा कुमार गुप्ता के निर्देशन पर वरिष्ठ सदस्य राकेश सामवेदी ने बताया कि परिवादी मुकेश नौटियाल द्वारा फ्यूचर नेक्सा देहरादून से खरीदी गई मारुति बलेनो जेटा (पैट्रोल) कार में वारंटी अवधि के दौरान गंभीर मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट उत्पन्न हो गया, जिसके कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विपक्षी वाहन कंपनी एवं बीमा कंपनी द्वारा बार-बार आग्रह करने पर भी क्लेम न दिए जाने पर परिवादी ने आयोग में शिकायत प्रस्तुत की।

प्रकरण की सुनवाई के उपरांत आयोग ने वाहन में निर्माण दोष पाए जाने की पुष्टि की तथा आदेशित किया कि परिवादी को नया वाहन उपलब्ध कराया जाए या नए वाहन की मूल्य राशि पूर्ण रूप से अदा की जाय। साथ ही मानसिक क्षतिपूर्ति एवं वाद व्यय हेतु साठ हजार रूपये का भुगतान करने के भी आदेश दिए गए।

इसी तरह कोटद्वार के मामले में राजेन्द्र सिंह गुसाईं बनाम श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, जयपुर वाद में परिवादी राजेन्द्र सिंह गुसाईं की रेनॉल्ट क्विड (आरएसटी 1.0 एससीई) वाहन सड़क दुर्घटना में पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गयी। बीमा कंपनी द्वारा क्लेम न दिए जाने पर परिवादी ने आयोग में वाद दायर किया। प्रकरण के तथ्यों और साक्ष्यों के परीक्षण के बाद आयोग ने परिवादी का दावा उचित पाया और आदेशित किया गया कि परिवादी को वाहन की आई.डी.वी. राशि तीन लाख पच्चीस हजार रूपये अदा किए जाए। साथ ही मानसिक क्षतिपूर्ति के रूप में सोलह हजार रूपये का भुगतान करने के भी आदेश दिए गए।

उन्होंने बताया कि अपने अधिकारों के प्रति जागरुक रहते हुए उपभोक्ता मिलावटी चीज़ों का वितरण, भ्रामक विज्ञापन, तय मूल्य से ज्यादा दाम वसूलना, नाप-तौल में अनियमितता, गारंटी के बाद भी सर्विस नहीं देना, कालाबाजारी, ऑनलाइन फ्रॉड, नकली सामान, गलत बिलिंग, बिना मानक चीज़ों को बेचना, और अनुचित व्यापारिक व्यवहार जैसी समस्याओं के खिलाफ अपनी आवाज उठा सकते हैं।

उपभोक्ता अपने घर बैठे ऑनलाईन माध्यम https://e-jagriti.gov.in/ से शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। शिकायत दर्ज करने के लिये उपभोक्ता स्वयं अपने मामलें की पैरवी कर सकता है। उपभोक्ता अधिक जानकारी हेतु जिला पौड़ी गढ़वाल के सम्पर्क सूत्र-01368-221598 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
  • देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
  • ग्राहक बनकर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारी, पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी रेंटल कारोबार का भंडाफोड़
  • बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकेटीसी का पुतला फूंका
  • क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के निर्माण का नाबार्ड से बनवाया जाएगा प्रस्ताव
  • रेलवे सुरंग ब्लास्टिंग सूखे प्राकृतिक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई का गहराया संकट, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना
  • आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन को प्रशासन से गुहार
  • ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, प्राधिकरण के नियमों में हो शिथिलीकरण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.