सोमवार, जुलाई 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : 22 व 23 जुलाई के अतिवृष्टि अलर्ट को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क, सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

शेयर करें !
posted on : जुलाई 19, 2026 10:35 अपराह्न

पौड़ी : मौसम विभाग द्वारा 22 जुलाई के लिए ऑरेंज तथा 23 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी किए जाने के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों के क्रम में रविवार को अपर जिलाधिकारी एफ आर चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित विभागों की बैठक लेकर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की तथा सभी विभागों को पूर्ण सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि संभावित अतिवृष्टि एवं आपदा की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभाग मानव एवं मशीनी संसाधनों के साथ पूरी तरह तैयार रहें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सभी एम्बुलेंस सेवाओं को अलर्ट मोड में रखने तथा अस्पतालों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्युत एवं पेयजल विभाग को निर्बाध सेवाएं बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न होने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, पीएमजीएसवाई तथा अन्य सड़क निर्माण एजेंसियों को जेसीबी मशीनों, ऑपरेटरों एवं अन्य आवश्यक मशीनरी को संवेदनशील एवं भूस्खलन संभावित स्थानों पर अग्रिम रूप से तैनात रखने के निर्देश दिए, ताकि मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में तत्काल यातायात बहाल किया जा सके और लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।

अपर जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, तहसील एवं विकासखंड स्तर के अधिकारियों तथा क्षेत्रीय कार्मिकों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सूचना आदान-प्रदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई कर जन-धन की हानि को न्यूनतम रखने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भारी से अत्यंत भारी बारिश के चेतावनी, देहरादून जिला प्रशासन हाई अलर्ट; डीएम के निर्देश- क्यूआरटी, आपदा प्रबंधन तंत्र और राहत एजेंसियां 24 घंटे रहे सक्रिय
  • बारिश के रेड अलर्ट के दृष्टिगत 20 जुलाई को कई जनपद के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • केंद्रीय मंत्री खट्टर से सीएम धामी ने की मुलाकात, कई परियोजनाओं को लेकर हुई बात
  • कोटद्वार : कारगिल विजय दिवस से पूर्व वीर सैनिक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, वीर सैनिकों के शौर्य और बलिदान को किया नमन
  • कोटद्वार : हरेला पर्व सप्ताह के अंतर्गत देवभूमि पहल समिति ने फलदार एवं औषधीय पौधों का किया रोपण
  • पौड़ी गढ़वाल : 22 व 23 जुलाई के अतिवृष्टि अलर्ट को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क, सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
  • रेड अलर्ट : देहरादून और टिहरी में 20 जुलाई को स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद
  • कारगिल के वीरों को कोटद्वार में मिला सम्मान, सैनिकों के शौर्य और बलिदान को किया नमन
  • जनसेवा शिविर सुशासन का सशक्त माध्यम, अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: भूपेंद्र सिंह कंडारी
  • सैनिक सम्मान समारोह में वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की पुस्तक ‘कण्वाश्रम’ का विमोचन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.