सोमवार, मई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गणतंत्र दिवस पर पौड़ी कंडोलिया मैदान में आयोजित कार्यक्रम में वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने किया ध्वजारोहण

शेयर करें !
posted on : जनवरी 26, 2021 7:05 अपराह्न

पौड़ी : जनपद गढ़वाल में 72वें गणतंत्र दिवस को मण्डल मुख्यालय, सहित जनपद के समस्त क्षेत्रों में ध्वजफहरा कर, संविधान की शपथ तथा देश भक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुती के साथ के धूमधाम से मनाया गया। जनपद की कंडोलिया मैदान में आयोजित कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री, कौशल विकास, आयुष, श्रम, सेवायोजन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर, विधिवत ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होने परेड का निरीक्षण कर, पुलिस जवानों द्वारा हर्ष फायर एवं सलामी दी गई। उन्होने जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कास्तकार, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी एवं पत्रकारों को उनके उत्कृष्ठ कार्य करने प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने अपने संबोधन में पूर्व उपस्थित सभी लोगों को गणतंत्र दिवस शुभकामनाएं दी। उन्होने देश के स्वतंत्रता सैनानियों को याद करते हुए नमन किया साथ ही देश की आजादी के लिये अपने प्राणों की आहूती देने वाले वीरों नायको तथा देश की सीमाओं पर शहीद होने वाले व उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों वीर सैनानिया को नमन करते हुए कहा कि इनके प्रयासों से देश एवं उत्तराखंड राज्य का निर्माण हुआ। उन्होने कहा कि निश्चित रूप से हिन्दुस्तान के लिये आज का दिन गौरवशाली व ऐतिहासिक है, और हमारी यह पीढ़ी सौभाग्यशाली हैं। जिन्होंने आजाद हिन्दुस्तान तथा उत्तराखंड राज्य को बनते हुये देखा है, इसलिए हम अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड की धरती वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की धरती है। जिन्होंने देश की आजादी के आंदोलन में भाग लिया था। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड की हर गांव से कोई ना कोई स्वतंत्रता सैनानी व उत्तराखंड आंदोलनकारी हैं, और आज का दिवस उनके संघर्षो व बलिदान से मिला है। उन्होंने कहा कि सैनिक का बेटा हूं व गढ़वाल विश्व विद्यालय में 25 साल सैन्य विज्ञान के शिक्षक के रूप में सेवाएं दी। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सरकार में सैनिक कल्याण मंत्री के रूप में भी कार्य किया। कहा कि उत्तराखण्ड वीरों की धरती है। उन्होंने उत्तराखंड आंदोलन के दौरान उनके द्वारा पौड़ी में किये गये कार्य को याद कर साजा किया।

वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने जनपद में आत्मा योजनान्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को प्रसस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिनमें कृषक थान सिंह ग्राम कुई बागवानी में, नरेश कुमार ग्राम मंझगांव पशुपालन में तथा कुवेर सिंह जलाल ग्राम श्रीरामपुर को फसल उत्पादन में किसान भूषण पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा संजय सिंह ग्राम बुडाकोट को फसल उत्पादन में, पवन सिंह ग्राम पंणिया वल्ला को सब्जी उत्पादन में, बीजेंद्र सिंह रावत क्यार्क पशुपालन में, विक्रम सिंह रावत चरण गांव गडोली को मत्स्य पालन में तथा विकास चंद्र भट्टीगांव को सब्जी उत्पादन में किसानश्री सम्मान पदक से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कोविड-19 के अंतर्गत रिवर्स पलायन के संबंध में विशिष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी प्रसस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिनमें हरेंद्र सिंह ग्राम रैदुल को कृषि/बकरी पालन, यशवंत सिंह ग्राम रिठाई को कृषि एंव सब्जी पालन, दयानिधि ग्राम डुंगरा को मशरूम एंव सब्जी उत्पादन, गौरव पटवाल ग्राम दिवई को पशुपालन एवं मशरूम उत्पादन, पवन सिंह ग्राम जाख मुर्गी पालन तथा मनसाराम पोखरियाल को ग्राम जाख को सब्जी उत्पादन में उत्कृष्ट कार्य किये जाने पर सम्मानित किया गया।

वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने अपर जिलाधिकारी डॉ. एसके बरनवाल, उपजिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनीता अरोड़ा, जिला पूर्ति अधिकारी एस के कोली, तहसीलदार श्रीनगर सुनील राज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस कर्मचारियों तथा पत्रकारों को भी सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग पौड़ी, नेहरू युवा केंद्र व पौड़ी महिला समूह द्वारा सांस्कृति कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई।

आयोजित कार्यक्रम में पुलिस की झांकी के उपरान्त जिला प्रशासन की विभागीय झांकी का प्रदर्शन किया गया। जिनमें कृषि, उद्यान, पशुपालन, बाल विकास, ग्राम्य विकास, स्वच्छता विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण, आपदा प्रबंधन, वन विभाग, मत्स्य विभाग, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना, आईएलएसपी समुह द्वारा अपने अपने उत्कृष्ठ थीम पर झांकी निकाली गई। जिनमें से प्रथम तीन को पुरस्कृत किया गया।

आयोजित कार्यक्रम से पूर्व गढ़वाल मण्डल आयुक्त कार्यालय पौड़ी में गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन ने ध्वज फहराकर, उपस्थित लोगों को संविधान की शपथ दिलाई, साथ ही प्रदेश वासियों को गणत्रन्त दिवस की शुभ कामनाऐं दी। वही डीआईजी गढ़वाल नीरू गर्ग ने डीआईजी कार्यालय तथा जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर संविधान की शपथ दिलायी।

इस अवसर पर विधायक पौड़ी मुकेश सिंह कोली, गढ़वाल मण्डल आयुक्त रविनाथ रमन, आईजी गढ़वाल नीरू गर्ग, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी. रणुका देवी, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, बहुउद्देशीय सहकारी समिति अध्यक्ष संपत सिह रावत, नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, पूर्व काबीना मंत्री मोहन सिह गांववासी, सांसद प्रतिनिधि ओ.पी.जुगरान, अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप राय, अनुप काला, उपजिलाधिकारी एस.एस. राणा, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिह नेगी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के. एस. रावत, जिला मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, सीएचओ डॉ. नरेन्द्र कुमार, सीएओ दिनेश राणा, सीवीओ एस के सिह, पुलिस उपाधीक्षक एसडी नौटियाल, तहसीलदार सुनील राज, एच.एम.खण्डूडी, एसआई एलआईयू दिनेश टम्टा, सौरव पुरोहित सहित संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं जनमानस उपस्थित थे।

 

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
  • भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.