शुक्रवार, सितम्बर 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने खतौनी की जांच के लिए एसडीएम कोटद्वार को किया जांच अधिकारी नामित

शेयर करें !
posted on : जुलाई 24, 2020 4:16 अपराह्न

पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल के तहसील कोटद्वार के ग्राम नन्दपुर पट्टी मोटाढाक की खतौनी में एक ही फसली वर्ष 1422-1427 में एक ही खाते से अन्य खाते बन गये हैं। खतौनी में अनियमितता स्पष्ट परिलक्षित होने के चलते जिलाधिकारी गढ़वाल धीराज सिंह गर्ब्याल ने खतौनी की जांच हेतु उप जिलाधिकारी कोटद्वार को जांच अधिकारी नामित करते हुए खतौनी में हुई त्रुटियों के निस्तारण के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने तथा एक सप्ताह अन्दर विस्तृत जांच आख्या उपलब्ध कराने के आदेश दिये हैं।

कोटद्वार के ग्राम नन्दपुर पट्टी मोटाढाक में फसली वर्ष 1422-1427 से पूर्व में 96 खाते अंकित थे, खातों में बिना किसी नामान्तरण/कलमी बंटवारे के 111 खातों का निर्माण किया गया है अर्थात् कुल 15 नये खाते बिना आदेश के बन गये हैं। जिन व्यक्तियों के नाम से खाते नये बनाये गये हैं, उनके द्वारा संबंधित खातों में ना तो कोई भूमि क्रय की गयी है और ना ही किसी प्रकार का कलमी बंटवारा हुआ है। इन नये खातों के निर्माण से संबंधित खाते के कुल क्षेत्रफल के पूर्व योग में भी परिवर्तन किया गया है तथा नये खाते की भूमि श्रेणी 1(क) से परिवर्तित कर श्रेणी 9 में दर्ज किये गये हैं।

जिलाधिकारी ने जांच आख्या के तहत फसली वर्ष 1422-1427 मंे प्रश्नगत 96 खातों के विपरीत 111 खातों में जो 15 खाते अतिरिक्त बनाये गये हैं, वे खाते किस तिथि पर और किन कारणों से और किस आदेश के तहत बने हैघ्, इन खातों में संबंधित भू-खण्ड पूर्व में 96 खातों की खतौनी में सम्मिलित है, या नहीं और उन खातेदार के नामों की प्रविष्टियां भी 96 खातों में अंकित है अथवा नहींघ् यदि नही तो, अतिरिक्त 15 खातों में उन खातेदारों के नामों की प्रविष्टिी के स्रोत क्या हैघ् आदि स्पष्ट करने के आदेश दिये हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट करने को कहा कि अतिरिक्त 15 खातों में भू-खण्ड व रकवा की पुनरावृत्ति तो नहीं हुई हैघ् इसकी जांच पटवारी/लेखपल के पास उपलब्ध पुरानी एवं नई खतौनी से भी करने तथा खतौनी की प्रविष्टियों की जांच तहसील में उपलब्ध आर-6 पंजिका एवं विरासती मामलों में प्रपत्र प-क 11(ख) के आधार पर भी करना सुनिश्चित करने को कहा। आदेशित किया कि क्या तहसील कोटद्वार में खतौनी निर्माण हेतु उपलब्ध कराये गये डिजिटल हस्ताक्षर डोंगल कभी खराब हुआ था, यदि खराब हुआ था तो किस अवधि में हुआ और नया डोंगल कब संचालित हुआघ् इसके अतिरिक्त इसकी भी जांच कर ली जाये कि क्या उक्त अवधि में डोंगल का कोई दुरूपयोग तो नही किया गया थाघ् खातेदारों के नाम प्रविष्टि होने या अधिकार प्राप्त करने के स्रोत क्या हैघ् यदि उनका नाम किसी भी प्रकार की चाहे/अनचाहे गलती से दर्ज हुआ है तो इसे चिन्हिकरण करते हुए बिना देरी किये गलत प्रविष्टियों को हटाकर खतौनियों का शुद्धिकरण किया जाना है।

जिलाधिकारी ने आदेशित किया कि जब तक यह जांच प्रक्रिया एवं तद्नुसार शुद्धिकरण पूर्ण नहीं हो जाता तब तक तहसील कोटद्वार के ग्राम नन्दपुर, पट्टी मोटाढाक की खतौनी में अग्रिम आदेशों तक किसी भी प्रकार के अन्तरण यथा दान, विक्रय, विरासत, वसीयत एवं बन्धक आदि की कार्यवही में रोक लगाई जाती है, ताकि अन्तरण में त्रुटियों की आंशका न रहे। यदि इस दौरान 2019 में जब से त्रुटि हुई है से आतिथि तक यदि कोई खरीद फरोख्त की गई है तो उसका नामान्तरण न किया जाये एवं अपनी जांच प्रक्रिया में उसे भी सम्मिलित किया जाये। कहा कि यदि इस दौरान कोई खरीद फरोख्त करता है या दान, विक्रय, विरासत, वसीयत एवं बन्धक आदि की कार्यवाही करता है तो किसी अनियमितता के पाये जाने पर वह स्वयं उत्तरदायी होगा।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान : भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
  • श्रीमद्भागवत भय और रोग की औषधि है – आचार्य अरुण सती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनएमसी द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.