शनिवार, मार्च 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

शेयर करें !
posted on : जुलाई 30, 2020 9:25 अपराह्न

पौड़ी : विकास भवन सभागार पौड़ी में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के अध्यक्षता में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। उन्होने क्रमवार रेखीय विभाग से सड़क सुरक्षा कार्य को लेकर गत बैठक दी गई निर्देश के अनुपालन में कार्य प्रगति की जानकारी ली। एनएच श्रीनगर से सतपुली तक सड़क की खराब स्थिति को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित को शीघ्र सुधारीकरण करने के निर्देश दिये। आरटीओ को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए ऐसे होर्डिग, आब्जेक्ट्स जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है तत्काल एन.एच., लोनिवि, वन विभाग से चिन्हिकरण करवाते हुए हटवाये जाये।

उन्होने ग्रामीण मार्गो के भी दुर्घटना संभावित क्षेत्र का सर्वे कराने हेतु कार्यवाही अमल में लाने के भी निर्देश दिये। साथ ही दुगड्डा एवं कोटद्वार के मध्य भू-स्खलन वाले स्थल के ऊपरी क्षेत्र में भू-वैज्ञानिक से सर्वे कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया। जिससे आने वाले बडे खतरे को रोका जा सकें। उन्होने उच्चतम न्यायालय, गठित सड़क सुरक्षा समिति द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में बिन्दुवार आख्या पर विस्तृत चर्चा करते हुए आरटीओ को शीघ्र आख्या रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बैठक में कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए जनपद में जनवरी से जून 2020 तक सड़क दुर्घटना की अद्यतन जानकारी ली जिसमें आरटीओ पौड़ी ने बताया कि जनपद में वर्ष 2019 को 20 दुर्घटना हुई थी जबकि 2020 में 06 दुर्घटना हुई है जिसमें 70 प्रतिशत की कम दुर्घटना रहा। मृतकों की संख्या 2019 में 16 तथा 2020 में 05 गत वर्ष की दुर्घटना के सापेक्ष 68 प्रतिशत की कमी आयी है। जबकि घायलों की संख्या 2019 में 64 तथा 2020 में 05 घायल हुई है जो कि 92 प्रतिशत गत वर्ष की घटना से कम रहा। जनपद में 235 दुर्घटना संभावित क्षेत्र में की गई कार्यवाही की जानकारी लेने पर आरटीओ ने बताया कि जनपद में 235 दुर्घटना संभावित चिन्हित किये गये थे, गत बैठक में दिये गये निर्देश के अनुपालन में रेखीय विभाग द्वारा अपने क्षेत्रान्तर्गत संभावित चिन्हित स्थलों पर सुधारीकरण का कार्य किये जा रहे है जिनमें से 170 दुर्घटना संभावित क्षेत्र को ठीक किया गया है। जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग निर्देश दिये कि अवशेष स्थलों को शीघ्र दुरस्त करते हुए संभागीय परिवहन कार्यालय को रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

ब्लैक स्पाॅट की समीक्षा पर आरटीओ ने बताया कि जनपद में 02 ब्लैक स्पाॅट में धुमाकोट भानै पीपली मोटर मार्ग पर ग्वीन गांव के समीप जिसे प्रान्तीय खण्ड लोनिवि लैन्सडोन ने दीर्घकालीन सुधारी करण कार्य पूर्ण कर लिया है। जबकि एनएच 58 चमधार के पास फरासू स्थान पर चिन्हित ब्लैक स्पाॅट पर आॅलवेदर रोड़ परियोजना के अन्तर्गत कार्य गतिमान है। उन्होने राजस्व पुलिस एव रेगुलर पुलिस को जनपद में होने वाले दुर्घटनाओं की सुस्पष्ट सूचना संभागीय कार्यालय को समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। जबकि ट्रामा सेन्टर, एम्बुलेस, सहित अन्य बिन्दुओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी पी. रेणुका देवी, मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी हिमांशु खुराना, आरटीओ पौड़ी एस. शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी के.एस. रावत, अ.अ. नगर पालिका प्रदीप बिष्ट, एसीएमओ जी.एस. तालियान, टीटीओ राजेन्द्र विराटिया, अ.अ. अरूण कुमार पाण्डेय, आदर्श गोपाल सिह, डीडीएमओ दीपेश चन्द्र काला सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, जेसीबी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
  • सांसद डॉ. नरेश बंसल ने स्वदेश दर्शन परियोजनाओं पर उठाया सवाल, पर्यटन मंत्री ने दी विस्तृत जानकारी
  • कांग्रेस विधायकों ने रसोई गैस संकट पर सरकार को घेरा
  • महिलाओं की समस्याओं का होगा जल्द निदान
  • उक्रांद नेता काशी सिंह ऐरी व पुष्पेश त्रिपाठी को पुलिस ने पांडुवाखाल में किया गिरफ्तार
  • कोटद्वार में पिकअप से 35 गैस सिलेंडर बरामद, चालक पर एफआईआर की कार्रवाई
  • बीकेटीसी की दस्तूर उपसमिति का बड़ा फैसला, तीर्थ पुरोहितों के दस्तूर में 10–20% तक बढ़ोतरी
  • सोशल मीडिया पर महिला के निजी फोटो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
  • नीलम देवी की गाय बनी चैंपियन, पशुपालकों को दिए गए पुरस्कार
  • जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में सहकारिता समितियों को सशक्त कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने पर जोर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.