पौड़ी : जिला स्तरीय कोविड मॉनिटरिंग कमेटी के पदाधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव/सिविल जज, इंदु शर्मा, अपर जिलाधिकारी डा. एस.के. बरनवाल, उपजिलाधिकारी पौड़ी श्याम सिंह राणा ने उच्च न्यायालय के दिशा निर्देशन पर कोविड-19 के तहत संबंधित अधिकारियों के साथ जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय व बस अड्डे का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कोविड-19 के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा सावधानियां बरतने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि आने वाले समय त्यौहारों तथा शीतऋतु के चलते हमें और अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि अपने आसपास सफाई व्यवस्था बनाये रखने को कहा। निरीक्षण के तहत जिला अस्पताल में वार्डो का निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही भर्ती रोगियों से उपचार के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कोविड सैंपलिंग प्वाइंट एवं कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने बस अड्डे का निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्थाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित अधिकारी को नियमित सफाई व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि बसों को सैनेटाइज करने तथा बैनरों व पोस्टरों के जरिए जन जागरूकता व दिवारों पर वाॅल पेटिंग से जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।






Discussion about this post