पौड़ी : मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी आशीष भटगांई ने आज अपने कार्यालय कक्ष में जल संस्थान, जल निगम एवं स्वजल विभाग के संबंधित अधिकारियों के साथ जनपद में जल जीवन मिशन के तहत कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक ली। उन्होने जल जीवन से जुडे़ सभी कार्यो को गम्भीरता लेने तथा लक्ष्य को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होने धीमी कार्य प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए, कार्यो में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की सक्त हिदायत दी।
मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने सभी संबंधित अधिकारियों को फंग्शनल हाउसहोल्ड टेप कनेक्सन (एफएचटीसी) के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। कहा कि आबंटित लक्ष्य को समय पर पूर्ण करें। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में अन्य विभाग से तैनात की गई जूनियर इंजिनियर से कार्य कराना सुनिश्चित करें। कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नही किया जायेगा। कहा कि योजना के तहत प्रथम चरण में हर घर नल से जल से लाभांवित किया जाना है। जिसमें करीब 1 लाख 21 हजार 531 परिवारों को फंग्शनल हाउसहोल्ड टेप कनेक्सन (एफएचटीसी) पेयजल कनेक्सन से लाभांवित किया जाना है।




Discussion about this post