बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीडीओ ने पलायन रोकथाम योजना के तहत आजीविका के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 31, 2020 11:50 अपराह्न

पौड़ी : मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने आज अपने कार्यालय कक्ष, पौड़ी में जनपद के समस्त विकासखंड के संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना की समीक्षा बैठक ली। बैठक में रेखीय विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने पलायन रोकथाम योजना के तहत आजीविका के क्षेत्र में बढ़ावा देने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कहा कि सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी ध्वजवाहक योजनाओं को पारदर्शिता के साथ धरातल पर लाना सुनिश्चित करें। कहा कि चिन्ह्ति गांव के लोगों को योजनाओं से लाभाविंत करने हेतु योजना की समुचित जानकारी देते हुए, कार्यो को संपादित कराने में सहयोग देना सुनिश्चित करेंगे।

मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने समस्त विकासखंड के बीडीओ से मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के तहत चिन्ह्ति किये गांवों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभाविंत करे। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में 15 से 20 परिवार रह रहे हैं, उन गांवों को पहले स्वरोजगार से जोड़े, जिससे इन गांवों में पलायन रूक सके। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वरोगार अपनाने के लिये प्रेरित करें, जिससे वह अपने ही गांव में मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, पशु पालन, बकरी पालन, कृषि, उद्यान सहित अन्य क्षेत्र में बेहतर कार्य कर अच्छी आमदनी प्राप्त कर अपनी आर्थिकी मजबूत कर सकें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि चिन्ह्ति गांवों की कार्य योजना शीघ्र तैयार कर ग्रामीणों को योजनाओं से लाभ पहुँचाना सुनिश्चित करें।

मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं एवं अन्य को सिलाई, बुनाई की ट्रेनिंग देकर योजना की जानकारी भी दे। उन्होंने कहा कि गांवों में मशरूम उत्पादन कमाई का बेहतर जरिया है, इसके लिये लोगों को ट्रेनिंग देकर स्वरोजगार से जोड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि सोलर प्लांट के लिये अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें, जिससे वह इस योजना का लाभ उठा सके। इस अवसर पर पीडी संजीव कुमार रॉय, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य कृषि अधिकारी डी.एस. राणा, मुख्य उद्यान अधिकारी डा. नरेंद्र कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. एस.के. सिंह बत्र्वाल, जिला शिक्षा अधिकारी के.एस. रावत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पर विशेषज्ञों ने खोले ज्ञान के नए आयाम, भारतीय चिकित्सा परिषद की कार्यशाला में विद्यार्थियों को कराया आसन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास
  • NEP 2020 पर दो कुलपतियों ने रखी उच्च शिक्षा की तस्वीर, प्रो. एस.पी. बंसल और प्रो. ए.के. महाजन ने शैक्षणिक नेतृत्व, सुशासन व संस्थागत विकास पर दिए व्याख्यान
  • ‘शोध की आधारभूत अवधारणाएं’ समझने से मजबूत होगी अनुसंधान की नींव – कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन
  • उत्तराखंड में फिल्म संस्कृति को नई पहचान, पहली बार फिल्म पुरस्कारों का आयोजन, फिल्मों, कलाकारों और तकनीकी प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान
  • नंदा से मिले धर्मभाई लाटू, छलछला उठीं आंखें
  • ग्रामीणों ने सड़क खोदी तो खुली सरकार के विकास की पोल – भाकपा माले
  • पौड़ी बस अड्डे पर हुई मारपीट, दोनों पक्षों के 5 युवक गिरफ्तार
  • अल्ट्रासाउंड के लिए भटकते थे मरीज, अब ज्योतिर्मठ अस्पताल में ही सुविधा
  • मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में पौड़ी के 12 विद्यार्थी करेंगे संवाद
  • लांजी में भालू का आतंक : गौशाला की छत फाड़कर बैल को मार डाला
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.