पौड़ी : जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय सभागार, पौड़ी में अपर जिलाधिकारी डाॅ. एस.के. बरनवाल की अध्यक्षता में नेहरू युवा केंद्र पौड़ी गढ़वाल की वित्तीय वर्ष 2020-21 में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर समीक्षा की गई। बैठक में समस्त सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सुझाव भी दिये गये। अपर जिलाधिकारी ने कार्यक्रमों के आउटपुट को लेकर ठोस रणनीति बनाने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने रख-रखाव दल बनाने के निर्देश दिये। कोविड-19 जागरूकता कार्यक्रम में युवाओं का बेहतर भागीदारी हेतु दिशा-निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि जनपद के समस्त विकासखण्डों में फिट इंडिया के तहत योग के नियमित कार्यक्रम किए जायें तथा योग के लिए एक नियमित समय निर्धारित कर कार्यक्रम को संचालित करें। कहा कि समस्त ब्लॉको में बैंक मित्र बनाये जाए, जिससे स्थानीय युवाओं को भी रोजगार मिल सके।
जिला युवा समन्वयक ने क्रमवार आयोजित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देेते हुए गत वर्ष में हुए कार्यक्रमों से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि फिट इंडिया मुहिम के तहत जनपद के समस्त विकासखंडों में जून 2019 से मार्च 2020 तक विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। नेहरू युवा केंद्र द्वारा एक हजार बैंक मित्र बनाएं जाने की योजना है। नेहरू युवा केंद्र पौड़ी में वर्तमान समय में 2496 युवा जुड़े हैं तथा 2020 में 250 युवा क्लब बनाने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में 25 स्वयंसेवक कार्य कर रहे हैं। जनपद में कोविड महामारी में नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने कपड़े के मास्क बनाकर लोगों को वितरित करते आ रहे हैं। साथ ही वाॅल पेंटिंग व आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कराकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षा रोपण कार्यक्रम व 21 जून को योगा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम भी आयोजित कर लोगों को जागरूक किया।

वहीं जिला सूचना अधिकारी पौड़ी गढ़वाल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 के संबंध में वृहद् स्तर पर जन-जागरूकता अभियान तीन चरणों में चलाये जा रहा हैं, जिस हेतु उन्होंने उपलब्ध होने वाली प्रचार-प्रसार सामाग्री को युवा/स्वयं सेवी के माध्यम से भी जनमानस तक पहंुचाने का अनुरोध किया। इस पर अपर जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए वृहद् स्तर पर प्रचार-प्रसार कर कार्यक्रम को सफल बनाने को कहा। वहीं सम्मानित सदस्यों द्वारा भी खेल, सामाजिक कुरीति, अंधविश्वास के प्रति सामाजिक जागरूकता बनाये रखने के सुझाव दिये गये।
बैठक में सदस्य सचिव/जिला युवा समन्वयक शैलेश भट्ट, सम्मानित सदस्य एपीडी सुनील कुमार, एसीएमओ डाॅ. अशोक कुमार तोमर, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनीता अरोड़ा, जिला युवा कल्याण अधिकारी गणेश थपलियाल, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी अरूण बनग्याल, सचिव रेडक्रास के.एस. असवाल, कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस डाॅ. राम प्रकाश, बिजाल महिला जन कल्याण समिति की अध्यक्ष सरिता नेगी, परम सांस्कृतिक सामाजिक संस्था के सचिव योगम्बर पोली स्वयं सेवी अजय कुमार, अंकित कुमार, अंकित बथ्र्वाल आदि उपस्थित थे।




Discussion about this post