मंगलवार, सितम्बर 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कृषि मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में जिला योजना में गतिमान विकास कार्यों की प्राभ्यास समीक्षा बैठक हुई

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 11, 2020 8:00 अपराह्न

पौड़ी : प्रदेश के कृषि, उद्यान एवं रेशम विकास मंत्री/जनपद प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार, पौड़ी में जिला योजना,जनपद में गतिमान विकास कार्यों की प्राभ्यास समीक्षा बैठक हुई। वहीं सचिव पशुपालन, सहकारिता, डेरी, मत्स्य विभाग, विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड शासन/जनपद प्रभारी सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम ने भी बैठक में शिरकत की। जिला योजना में अनुमोदित परिव्यय 7986.00 लाख में से शासन से जिलाधिकारी के निवर्तन पर प्राप्त धनराशि 6597.61 लाख जिनमें से विभागों को 96.11 प्रतिशत अवमुक्त हुई, अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष 79.61 प्रतिशत खर्च की गई।

जनपद प्रभारी मंत्री / कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिलाधिकारी द्वारा जनपद में अभिनव पहल कर बेहत्तर कार्य किये जा रहे है, चाहे वह टूरिज्म के क्षेत्र में नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल हो या एग्रीकल्चर, हाॅर्टिकल्चर, पशुपालन, मत्स्य आदि के क्षेत्रों में। कहा कि ऐसे कार्य करें लोगों के मध्य आपके कार्यो से आपकी पहचान हो। कहा कि जनपद में किये जा रहे कार्यों पर जनप्रतिनिधियों की पैनी नजर रहती है, इसलिए भी जरूरी हो जाता है कि आप अपने दायित्वों को निर्वह्न पूरी जिम्मेदारी के साथ करें। जिलाधिकारी ने कृषि मंत्री सुबोध उनियाल को जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में होने वाले और अधिक बेहत्तर कार्य प्लान से अवगत कराया।

कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने बैठक में विभागवार कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए उद्यान विभाग द्वारा पारम्परिक पहाड़ी बीज पर दी जाने वाली सब्सिडी, स्ट्राबेरी की खेती के लिए उपयुक्त शुष्क भूमि, मधुग्राम, सेब, कीवी आदि के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने जनपद में लगाये जा रहे सेब, कीवी, नाशपती की नर्सरी/पौधों के संबंध में भी जानकारी उपलब्ध कराई। कहा कि पटेलिया में 04 हेक्टियर एपल गार्डन लगाया गया है। जनपद में सेब के 09 फार्म विकसित किये जा रहे है, जिनमें प्रत्येक पर 100 पेड़ होंगे। बीरोंखाल में 05 हेक्टियर पर कीवी गार्डन बनाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि चमराड़ा न्याय पंचायत को मधुग्राम बनाये जाने की योजना है तथा मधुग्राम योजना को देखते हुए मौन पालन को पहली बार जिला योजना में शामिल किया गया है। कहा कि उद्यान विभाग को़ जिला योजना के अन्तर्गत दो करोड़ से बढ़ाकर 12 करोड़ की धनराशि दी गई है। कहा कि जिला योजना के तहत पाॅलीहाउस को कलस्टर बेस पर चलाया जा रहा है। वहीं एनआरएलएम, आजीविका, आईएलएस, ग्राम्य विकास के समूहों के साथ भी काम किया जा रहा है।

पशुपालन की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कड़कनाथ मुर्गी पालन पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही दारिंदा पद्धति के तहत ‘बकरा सांड‘ प्रजाति के बकरे वितरित किये जा रहे हैं। कहा कि पशुपालन के क्षेत्र में सामुहिक कृत्रिम गर्भाधान को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसके तहत 90 प्रतिशत बछिया उत्पन्न होती हैं तथा दूध की मात्रा भी अधिक होती है। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के तहत ली जा रही सैम्पिलिंग के मामले में जनपद पौड़ी राज्य औसत सैम्पिलिंग से अधिक है। कोविड-19 के चलते जनपद में एम्बुलेंस एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाएं बेहत्तर हुई हैं। उन्होंने कहा कि डोब श्रीकोट नर्सिंग कालेज में जल्दी ही नर्सिंग की कक्षाएं शुरू होने वाली हैं, जिसके चलते उसमें संचालित कोविड केयर सेंटर के लिए अन्य स्थान चिन्ह्ति किया जा रहा है।

मस्त्य विभाग की समीक्षा के दौरान सचिव मत्स्य विभाग/जनपद प्रभारी सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम ने जानकारी चाही कि क्या मस्त्य विभाग के पास कोई ऐसी योजना है, जिसके तहत महाशीर के उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है। इस पर मत्स्य अधिकारी ने बताया कि महाशीर प्रजाति की मछली रेड डाटा बुक में शामिल है तथा विभाग में कोई ऐसी योजना भी नहीं है। जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी मार्च, 2021 में जनपद में फिशरिज मेगा इवेंट कराये जाने की योजना है। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान मा. मंत्री जी ने कहा कि शिक्षक अपने तैनाती स्थल क्षेत्र में ही रहना सुनिश्चित करें।

पर्यटन विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। हाल ही में प्रथम बार नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल का आयोजन किया गया, जिसमें एयरो स्पोर्ट्स, पैराग्लाईडिंग, पैरामोटर, माउंटेन बाइकिंग, ट्रेल रनिंग, राफ्टिंग, कयाकिंग, एंगलिंग व केम्पिंग आदि साहसिक खेल शामिल थे। बताया कि 40 आदमखोर बाघों को मारकर लोगों को राहत दिलाने वाले जाॅय हुकिल को जनपद का होमस्टे ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। होमस्टे को प्रोत्साहित करने के लिए गडोली में हंटर हाउस बनाया जा रहा है, जिसका संचालन सामुदायिक सहभागिता के आधार पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय युवाओं का भी सहयोग लिया जायेगा। बताया कि जाॅय हुकिल देश में एकमात्र लिविंग लीजेंड है जो स्वयं बाहर से आने वाले होमस्टे पर्यटकों के साथ नरभक्षी बाघों को मारने के अपने अनुभव साझा करेंगे। साथ ही उत्तराखण्ड के रहन-सहन, संस्कृति, परिवेश आदि से भी रू-ब-रू करायेंगे, जिससे क्षेत्र में पर्यटन को गति मिलेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि कण्डोलिया पार्क का सौन्दर्यीकरण किया जा रहा है, जो जल्द ही जनता को मिल जायेगा। कहा कि यह पार्क देश में अपनी तरह का पहला पार्क होगा, जिसमें ओपन जिम, कोटी बनाल पारम्परिक शैली से निर्मित रेस्टोरेंट, स्केटिंग रूट, थीम पार्क आदि शामिल है।

कहा कि इसी के तर्ज पर लैंसडोन क्षेत्र में भी पार्क विकसित किया जायेगा। उन्होंने पौड़ी-कांसखेत रोड़ को चैरी ब्लासम रोड़, पौड़ी-देवप्रयाग रोड़ को चिनार(नेपल) रोड़ तथा अपर बाजार-धारा रोड़ को हेरिटेज रोड़ के रूप में विकसित करने की बता कही। उन्होंने बासा-2, कण्वाश्रम, सतपुली आदि क्षेत्रों में भी किये जा रहे अभिनव कार्यों से कृषि मंत्री सुबोध उनियाल को अवगत कराया। बताया कि प्रदेश का पहला जनपद होगा, जो आउटडोर गेम के प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षुओं को अन्य राज्य में भेजा जा रहा है। जिलाधिकारी ने जनपद में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत की जा रही अभिनव कार्य से भी अवगत करते हुए कहा कि घौर की पहछाण नौनी की नौ के तर्ज पर विकास खण्ड स्तर पर कार्य किया जा रहा है। साथ ही उन्होने न्यट्री पौषण गार्डन के कार्यो के बारे में जानकारी देते हुए ब्लाक स्तर पर विकसित की जा रही गार्डन फोटो ग्राफस से अवगत कराया। जिस पर मा0 मंत्री एवं सचिव ने कार्यो को बेहतर बताया। सचिव ने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि विद्यालय स्तर पर भी किया जाय जिससे बच्चों को निशुल्क सब्जी के साथ उत्पादन कार्य की शिक्षा मिल सकेगें।

बैठक में विधायक लैंसडोन मंहत दिलीप रावत, पौड़ी मुकेश कोली, नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, एपीडी सुनील कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. मनोज शर्मा, मुख्य उद्यान अधिकारी डाॅ. नरेंद्र कुमार, पीएम स्वजल दीपक रावत, मुख्य कृषि अधिकारी देवेन्द्र सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एस.के. सिंह बत्र्वाल, पर्यटन एवं साहसिक खेल अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, जिला मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली,

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बहादराबाद में आयुर्वेद चिकित्सा को नई सौगात, उत्कर्ष केंद्र और सर्जरी कक्ष शुरू, मंत्री मदन कौशिक ने किया शुभारंभ
  • ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन में सम्मान और संगठन विस्तार पर बड़े फैसले, स्वर्ण-रजत जयंती सम्मान से नवाजे जाएंगे सदस्य
  • 2030 तक एआई से 17 करोड़ नए रोज़गार के अवसर : आईआईएम काशीपुर के ‘दिशा 2026’ में उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने साझा किए विचार
  • मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की दी शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में गूंजा विकसित उत्तराखंड का संकल्प, विद्यार्थियों ने साझा किए अपने सपने और सुझाव
  • हिमालयी संस्कृति और लोक परंपराओं को समर्पित ‘हिमालयन संस्कृति’ पत्रिका का विमोचन, हिंदी दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रवेशांक का विमोचन
  • प्रशिक्षु अधिकारियों ने डीएम स्वाति एस. भदौरिया से की शिष्टाचार भेंट
  • जिला कारागार पौड़ी में गणेश उत्सव का शुभारंभ, सात दिन होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन
  • तीन दिन अस्पतालों के चक्कर, नहीं बची मां और जुड़वा बच्चों की जान
  • धर्मपुर में नशे के खिलाफ छेड़ेंगे व्यापक जनअभियान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.