मंगलवार, अप्रैल 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

लेंडिंग करते समय एक पैराग्लाइडर पायलट हुआ घायल, हेलिकॉप्टर के माध्यम से कराया जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी का जताया आभार

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 28, 2020 10:18 अपराह्न

पौड़ी : जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने आज अपने कार्यालय कक्ष में जिला पर्यटन विकास अधिकारी/साहसिक खेल अधिकारी, जिला मत्स्य अधिकारी एवं हिमालय एयरो स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ जनपद पौड़ी गढ़वाल के नयार घाटी में एडवेंचर मेगा इवेंट्स की तैयारी को लेकर बैठक की। इवेंट्स के भव्य आयोजन को सफल बनाने हेतु विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक संबंधित पदाधिकारी एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। रविवार को बिलखेत मे ट्रायल के दौरान लेंडिंग करते समय एक पैराग्लाइडर पायलट को चोट आने पर तत्काल हैली के माध्यम से जौलीग्रांट अस्पताल में उपचार हेतु पहुँचाने पर जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का धन्यवाद ज्ञापित किया। जबकि एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी चोटिल पैराग्लाइडर पायटल के लिए हैली सेवा उपलब्ध कराने पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल का धन्यवाद ज्ञापित किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि साहसिक खेल के दौरान छोटी-छोटी घटनाएं घटती रहती हैं, तभी यह साहसिक खेल है। पायलट को साहसिक खेल में होने वाली घटनाओं के बारे में ज्ञांत होता है वह उन खतरों का आंकलन करने के बाद ही पायलट के रूप मे उभर आता है। बिलखेत में आज प्रातः से ही ट्रायल कार्यक्रम सुचारू रूप से चल रहा है, जिसके तहत पायलटों ने पैराग्लाइड की कई उड़ाने भरी। जिलाधिकारी ने कहा कि नवम्बर माह को आयोजित एडवेंचर मेगा इवेंट्स के अलावा क्षेत्र में वर्षभर मौसम के अनुकूलता के अनुसार इवेंट्स चलते रहेंगे, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि नवम्बर माह में साहसिक मेगा इवेंटस का आयोजन होना है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत के घोषणा में भी सम्मलित है कि नयार घाटी को एडवेंचर स्पोर्टस् के क्षेत्र में विकसित करने के लिए एवं ऐसे स्पोर्टस् एक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक वर्ष नवम्बर माह में मेगा इवेंट्स आयोजित किया जायेगा। जिसमें पैराग्लाईडिंग, माउटेन बाईकिंग, कयाकिंग, राफ्टिंग, एग्लिंग आदि अन्य एक्टिविटी शामिल होंगी। कहा कि माउटेन बाईकिंग में लैंसडोन से लेकर पौड़ी के रूटों को जोड़ा जायेगा। साथ ही कहा कि खैरासैंण से सतपुली बिलखेत तक करीब 25 कि.मी. की एक ट्रेल रनिंग होगी, जिसके अन्तर्गत आने गांवों की पगडंडियों में धावक दौड़ लगायेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कोशिश रहेगी कि अपने ही क्षेत्रों में पायलट तैयार करेंगे, जो यहीं निवासरत होने पर यहां आने वाले पर्यटकों को सुविधानुसार पैराग्लाईडिंग का आंनद दे सके। जिलाधिकारी ने कहा कि नवम्बर माह में नयार घाटी में कयाकिंग एवं एग्लिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनपद में एग्लिंग के लिए गाइड तैयार किये गये हैं तथा मत्स्य विभाग की ओर से पहली बार जनपद में बीट्स भी तैयार किये गये हैं। जिला स्तर पर पहली बार बीट्स का वितरण भी किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को एडवेंचर मेगा इवेंट्स आयोजन के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने जिला पर्यटन विकास अधिकारी/साहसिक खेल अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि होटल एसोसिएशन एवं हिमालय एयरो स्पोर्टस एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ भी कार्यक्रमों के सफल संपादन हेतु बैठक कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र में होमस्टे इत्यादि को भी सुव्यवस्थित रूप से तैयार करवायें, ताकि आने वाले पायलट एवं अन्य लोगों को सुगम सुविधा मिल सके। इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी/साहसिक खेल अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, जिला मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, हिमालय एयरो स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी मनीष जोशी, अजय कंडारी आदि उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • माँ पीताम्बरा बगलामुखी की छांव में शक्ति का उत्सव, माजरी माफी से बनखंडी तक गूंजा जयकारा, भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • एसपी निहारिका तोमर ने केदारनाथ यात्रा मार्ग का पैदल निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा, यात्रियों से सीधा संवाद कर लिया फीडबैक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • पहाड़ी क्षेत्रों में मलेरिया लगभग समाप्त, तराई के सीमित क्षेत्रों पर है फोकस – सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे
  • पोषण निगरानी ऐप : कुपोषण के समाधान के लिए डेटा का उपयोग
  • चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 2.38 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
  • पिता की डांट से घर छोड़ा किशोर, ज्योतिर्मठ पुलिस की सतर्कता से परिजनों से मिला
  • यूनेस्को धरोहर ‘रम्माण’ मेले में उमड़ा जनसैलाब, सलूड-डूंगरा गांव बना सांस्कृतिक केंद्र
  • सेलंग में पारंपरिक ‘रम्माण’ मेले की धूम, संस्कृति और आस्था का संगम
  • यूनेस्को धरोहर ‘रम्माण’ के रंग में रंगा सलूड-डुंग्रा गांव
  • तमक नाले में झील को लेकर स्थिति स्पष्ट, कोई खतरा नही – डीएम गौरव कुमार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.