posted on : अगस्त 7, 2022 2:53 अपराह्न
पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा समय-समय पर “नशा मुक्त जागरूक्ता अभियान” चलाने एवं नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शेखर चन्द्र सुयाल के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक सदर प्रेमलाल टम्टा के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह गुँसाई के नेतृत्व में पौड़ी पुलिस द्वारा दौराने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग/गस्त अवैध शराब की बिक्री को रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अशोक कुमार को ढिकवाली मोड़ पावौ के पास से 70 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पौड़ी पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0-23/2022, धारा 60 आबकारी अधिनियम
अभियुक्त का नाम पता
- अशोक कुमार पुत्र स्व0 बालम सिंह बिष्ट, निवासी स्नेयू पो0 चम्पेश्वर, कोतवाली पौड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
बरामद माल
- 70 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक दीपक सिंह पंवार
- आऱक्षी रविन्द्र भट्ट


