शुक्रवार, मार्च 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार : राजकीय बेस चिकित्सालय में समय से नहीं बैठ रहे चिकित्सक, मरीज परेशान

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 12, 2023 8:35 अपराह्न
 
कोटद्वार (गौरव गोदियाल)। राजकीय बेस चिकित्सालय, कोटद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। जहां समय से चिकित्सक नहीं बैठ रहे हैं। ओपीडी सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक होती है। इसको लेकर बुधवार को पड़ताल की गई तो हकीकत सामने आ गई। सभी डाक्टर लगभग आठ से साढ़े आठ बजे तक चिकित्सालय पहुंचे किंतु इसके बाद रोजाना की तरह सीएमएस कार्यालय में एक घंटे या उससे अधिक मीटिंग चलती रहती है। जिस कारण चिकित्सक ओपीडी में साढ़े नौ या दस बजे तक पहुंच पाते हैं जबकि मरीज को यह ज्ञात होता है कि डाक्टर साहब ठीक आठ बजे ओपीडी में बैठ जाएंगे जिस कारण मरीज सात बजे ही अस्पताल में पहुंच जा रहे हैं । लेकिन डाक्टरों को मरीजों के परेशानी से कोई वास्ता नहीं दिखता है। 
बेस अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई है। ओपीडी में एक भी डॉक्टर समय पर नहीं बैठते। घंटों तक मरीज डॉक्टर का इंतजार करके वापस लौट आते हैं। ऐसी स्थिति में मरीजों को प्राइवेट या झोलाछाप डॉक्टरों पर इलाज कराने को मजबूर हो रहा है, जबकि इस समय कोटद्वार में डेंगू का प्रकोप चरम सीमा पर है । इमरजेंसी में सारे मरीज पहुंच रहे हैं जिस कारण यदि कोई इमरजेंसी केश आ जाएं तो कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। जबकि एक माह पूर्व स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश ने बेस चिकित्सालय का निरीक्षण किया था ।  इस दौरान सचिव को अस्पताल में काफी अव्यवस्थाएं मिली जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए दो चिकित्सकों का वेतन रोकने के आदेश दिए थे व सीएमएस कोटद्वार और सीएमओ पौड़ी को भी नोटिस दिए गए थे। इसके बाद भी अस्पताल की व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं हुआ है । स्थानीय लोगों का कहना है कि सचिव या जिलाधिकारी महोदय को समय समय पर चिकित्सालय की व्यवस्थाओं की पड़ताल करनी चाहिए ताकि अस्पताल की व्यवस्था सुगम एवं सुचारू बनी रहे ।
बुधवार सुबह गोविन्द नगर निवासी अमित कुमार अपनी पत्नी का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे जहां ओपीडी में सुबह नौ बजे तक कोई डाक्टर नहीं बैठे थे जिसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी को इमरजेंसी में दिखाया । वहीं भदालीखाल से पहुंचे सुभाष नौटियाल ने बताया कि मैं अपने पुत्र का मेडिकल बनाने अस्पताल गया था सुबह नौ बजे तक सभी डाक्टर सीएमएस कार्यालय में बैठे थे । दस बजे बाद ही मेरा मेडिकल बन पाया ।
वहीं जब इस संबंध में सीएमओ पौड़ी डॉ प्रवीन कुमार ने बात की गई तो उन्होंने बताया कि ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं है । यदि ऐसी बात है तो सीएमएस कोटद्वार को बता दिया जाएगा व अन्य चिकित्सकों को समय पर ओपीडी में बैठने के निर्देश दे दिए जाएंगे ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम
  • देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर
  • देहरादून में जिला प्रशासन ने घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर सख्त कार्रवाई
  • देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में अनियमितताओं की पुष्टि : कांग्रेस ने लगाए घोटाले के आरोप, सीबीआई जांच की मांग
  • मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने किडनी हेल्थ के बारे में बढ़ाई जागरूकता
  • डीएम सविन बसंल की जनमानस से अपील – अफवाहों में आकर पैनिक न करें, गैस से सम्बन्धित शिकायत कन्ट्रोलरूम में कराएं दर्ज
  • एलपीजी गैस अवैध संग्रहण, कालाबाजारी पर अब सीधे जेल; डीएम सविन बसंल ने दिए निर्देश
  • उक्रांद का ऐलान : गैरसैण स्थाई राजधानी घोषित करो, वरना सत्र से नहीं लौटने देंगे विधायकों को
  • डीजीपी ने भराड़ीसैण में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का जाना हालचाल
  • उठो जागो वन विभाग, जंगलों को आग से बचाओ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.