हरिद्वार : जनपद हरिद्वार में एसएसपी हरिद्वार के आदेशों के अनुपालन में नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में एसपी ग्रामीण एवं अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी लक्सर के निकट पर्यवेक्षण में अवैध कच्ची शराब की रोकथाम एवं बरामदगी के लिए आज 20 दिसम्बर 2020 को थाना पथरी पुलिस द्वारा ग्राम भवापुर में संजय उर्फ संजा पुत्र विजेंदर के घर पर दबिश दी गई जो अपने घर में अवैध कच्ची शराब निकालने की भट्टी लगाकर कच्ची शराब निकाल रहा था जो पुलिस वालों को देखकर मौके से फरार हो गया. अभियुक्त के घर से अवैध कच्ची शराब की भट्टी मय उपकरण तथा 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई जिस के संबंध में थाना हाजा पर अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.






Discussion about this post