posted on : अगस्त 14, 2022 4:45 अपराह्न
कोटद्वार । देश जब आजाद हुआ, तब जहां एक ओर खुशी थी, वहीं देश बंटवारे का दंश भी झेलना पड़ा। ब्रिटिश हुकूमत ने आजादी देने से पूर्व देश को दो हिस्सों में बांट दिया। पाकिस्तान के नाम से बने नए देश में लाखों हिदू-सिखों को विभाजन की विभीषिका का सामना करना पड़ा। इसमें असंख्य लोगों को कुर्बान होना पड़ा। विभाजन की विभीषिका में बलिदान देने वालों की स्मृति में एक कार्यक्रम रेलवे स्टेशन कोटद्वार में आयोजित किया गया । रेलवे ने पोस्टर/बैनर के माध्यम से एक प्रदर्शनी लगाई । पोस्टर में विभाजन के दौरान की तस्वीरें दिखाई गई हैं। प्रदर्शित चित्रों के माध्यम से वर्तमान पीढ़ी को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा झेली गई कठिनाइयों को स्मरण कराने का उद्देश्य है। रेलवे के कर्मचारियों में भी आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर खासा उत्साह है।


