मंगलवार, सितम्बर 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आर्कषण का केंद्र बन रहा है वेस्ट मैटेरियल से बना पार्क

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 12, 2020 5:34 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। वेस्ट मटीरियल (अनुपयोगी वस्तुओं) को सरलता से रिसायक्लिंग कर फिर से कैसे उपयोग में लाया  जा सकता है और इसको कैसे नए रूप में परिवर्तित कर हम अपने घर आंगन एवं आसपास की सजावट कर आकर्षक बना सकते है। इसका बेहतर उदाहरण अगर देखना हो तो चमोली जिले के क्लेक्ट्रेट परिसर में तैयार कराए गए पार्क में देखा जा सकता है।

यहां पर जिला प्रशासन के इनोवेटिव आइडिया से वेस्ट मटीरियल को उपयोग में लाकर एक सुन्दर पार्क तैयार कराया गया है। इस पार्क का नाम ही ‘‘वेस्ट टू वंडर’’ रखा गया है। इस पार्क में खाली ड्रम, डब्बों, गाडी के टायरों एवं प्लास्टिक की खाली बोतलों व वकेट से सुन्दर कोकोनेट ट्री, डाॅल, गमले, प्लांट, बतख, तितली, फूलदान और वेस्ट प्लास्टिक बोतलों में मिट्टी भरकर आकर्षक दीवाल बनाकर पार्क की सजावट की गई है। वही खाली ड्रमों को काटकर पार्क में बैठने के लिए सौफे व बेंच बनाए गए है। साथ ही अनुपयोगी वस्तुओं से सुंदर सेल्फी प्वाइंट भी तैयार किया गया है जहां पर पूरे पार्क के साथ सेल्फी ली जा सकती है। वेस्ट मटीरियल से बने सुन्दर गमलों में लगाए गए कई प्रजाति के फूल एवं सजावटी पौधे इस पार्क की सुन्दरता में और भी चार चांद लगा रहे है। पार्क के पेड़ों के आसपास सुंदर फूल, पौधे एवं नदी के गोल पत्थरों से सजावट की गई है। खाली डब्बों पर बने कई प्रकार के कार्टून व चित्र बच्चों को सहसा ही अपनी ओर आकर्षित कर रहे है। पूरा पार्क एक विशेष आकर्षण का केंद्र बना हैं। इस पार्क में आने वाला हर व्यक्ति नया अनुभव महसूस कर रहा है और जिला प्रशासन के प्रयासों की भी खूब सराहना हो रहीे है। जिले में इस तरह का यह पहला पार्क है जिसके माध्यम से वेस्ट मटीरियल को फिर से उपयोगी बनाने के लिए एक विशेष संदेश देने का प्रयास किया गया है।

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि ‘वेस्ट टू वंटर’ पार्क बनाने के पीछे जिला प्रशासन की मनसा वेस्ट मटीरियल के प्रति आम लोगों जागरूक कर अनुपयोगी वस्तुओं को प्रोडेक्टिव बनाना और इससे फैल रही गंदगी को रोकना है। साथ ही अनुपयोगी वस्तुओं से कई तरह के उपयोगी आईटम बनाने के लिए नया आइडिया देना भी इसका उदेश्य है ताकि लोग दैनिक जीवन में भी इस मंत्र का प्रयोग करें। जिलाधिकारी ने कहा कि इससे जहां एक ओर कूडा करकट समझी जाने वाली वस्तुओं का बेहतर उपयोग हो सकेगा वही पर्यावरण में वेस्ट मटीरियल से फैलने वाले प्रदूषण को कम करते हुए प्रकृति में साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बहादराबाद में आयुर्वेद चिकित्सा को नई सौगात, उत्कर्ष केंद्र और सर्जरी कक्ष शुरू, मंत्री मदन कौशिक ने किया शुभारंभ
  • ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन में सम्मान और संगठन विस्तार पर बड़े फैसले, स्वर्ण-रजत जयंती सम्मान से नवाजे जाएंगे सदस्य
  • 2030 तक एआई से 17 करोड़ नए रोज़गार के अवसर : आईआईएम काशीपुर के ‘दिशा 2026’ में उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने साझा किए विचार
  • मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की दी शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में गूंजा विकसित उत्तराखंड का संकल्प, विद्यार्थियों ने साझा किए अपने सपने और सुझाव
  • हिमालयी संस्कृति और लोक परंपराओं को समर्पित ‘हिमालयन संस्कृति’ पत्रिका का विमोचन, हिंदी दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रवेशांक का विमोचन
  • प्रशिक्षु अधिकारियों ने डीएम स्वाति एस. भदौरिया से की शिष्टाचार भेंट
  • जिला कारागार पौड़ी में गणेश उत्सव का शुभारंभ, सात दिन होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन
  • तीन दिन अस्पतालों के चक्कर, नहीं बची मां और जुड़वा बच्चों की जान
  • धर्मपुर में नशे के खिलाफ छेड़ेंगे व्यापक जनअभियान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.