बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

परीक्षा में फर्जीवाड़ा: ‘पेपर सॉल्वर’ गिरफ्तार, 12 लोगों को दिलाई सरकारी नौकरी

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 30, 2025 11:47 अपराह्न

देहरादून : कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए IBPS परीक्षा में दूसरे की जगह पेपर देने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में कबूला कि उसने अब तक 12 लोगों को फर्जीवाड़े से सरकारी नौकरी दिलाई है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। जांच में पता चला है कि आरोपी लाखों रुपये लेकर यह काला धंधा चला रहा था।

शक पर चढ़ा हत्थे पुलिस के अनुसार, रविवार को पटेल नगर स्थित आई क्रिएट सॉल्यूशन परीक्षा केंद्र पर IBPS RRB ऑफिसर स्केल-3 की परीक्षा चल रही थी। IBPS की डिवीजन हेड सोम बाला ने संदेह जताते हुए इनपुट दिया कि बिजनौर निवासी एक अभ्यर्थी का बायोमेट्रिक और फोटो मिलान नहीं कर रहा। केंद्र व्यवस्थापक सूरज पाल सिंह रावत ने परीक्षा समाप्त होने के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

पूछताछ में खुले कई राज गिरफ्तार आरोपी ऋषि कुमार (37 वर्ष) ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह पैसे लेकर दूसरों की जगह परीक्षा देता था। उसने राजस्थान और बिजनौर के कई अभ्यर्थियों के लिए पेपर सॉल्व किया, जो अब सरकारी नौकरियों में कार्यरत हैं। आरोपी ने फोटो मिक्सिंग तकनीक से एडमिट कार्ड में छेड़छाड़ कर सिस्टम को चकमा दिया। ऋषि कुमार ने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से बीटेक और पुणे के सिंबायोसिस से एमबीए किया है। 2016 से 2021 तक नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में 80 हजार रुपये मासिक वेतन पर अधिकारी रहा। लेकिन कम समय में करोड़पति बनने की लालच में उसने अच्छी नौकरी छोड़ यह गोरखधंधा शुरू कर दिया।

लाखों में सौदा, पुराना अपराधी जांच में सामने आया कि आरोपी एक पेपर सॉल्व करने के लिए 5-6 लाख रुपये लेता था। वह अभ्यर्थी को जाल में फंसाता, अपना फोटो और बायोमेट्रिक लगवाता, फिर चयनित उम्मीदवार को जॉइनिंग करवाता। 2022 में राजस्थान में SSC परीक्षा में नकल के आरोप में वह जेल भी जा चुका है।

पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर सिंडिकेट के अन्य सदस्यों का पता लगा रही है। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया, “आरोपी बैंकिंग और SSC परीक्षाओं में कई युवकों को नौकरी दिला चुका है। पूर्ण जांच जारी है। यह मामला सरकारी भर्ती परीक्षाओं में बढ़ते फर्जीवाड़े की ओर इशारा करता है, जहां शातिर गिरोह बायोमेट्रिक तक को चकमा दे रहे हैं। पुलिस ने अन्य राज्यों की एजेंसियों से भी संपर्क साधा है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तरकाशी : जनभागीदारी से ग्राम सभा झाला में लिए गए दो ऐतिहासिक निर्णय, प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने और पंचपुरा वीर सिंह भवन के संरक्षण का लिया संकल्प
  • सुदामा चरित्र से परीक्षित मोक्ष तक सुनाए प्रसंग, नाम संकीर्तन की महिमा बताई
  • मथुरा गमन को निकले श्रीकृष्ण, कंस के अत्याचारों का किया वर्णन
  • हैल्थ मंत्र से सशक्त हुईं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्राएं, समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर प्रेरणादायी सत्र का आयोजन
  • कोटद्वार की बेटी प्रेरणा बिष्ट बनीं सेना में लेफ्टिनेंट
  • कोटद्वार : नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • शिक्षक दिवस पर स्कूल नहीं पहुंचने के आरोप में शिक्षिका निलंबित
  • पाडुली के जंगल में बाघ ने दो महिलाओं पर किया हमला
  • पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियां भी जरूरी, खेल से निखरता है बच्चों का व्यक्तित्व – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • पौड़ी गढ़वाल : लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम को लेकर पशु चिकित्सा अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.