शुक्रवार, फ़रवरी 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

वर्षों पुरानी और लंबित मांग को लेकर एक बार फिर ​पैनखण्डा समुदाय का हुंकार

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 27, 2026 5:16 अपराह्न

​ज्योतिर्मठ : सीमांत क्षेत्र ज्योतिर्मठ के पैनखण्डा समुदाय ने अपनी वर्षों पुरानी और लंबित मांग को लेकर एक बार फिर सरकार के खिलाफ निर्णायक जंग का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार को पैनखण्डा संघर्ष समिति ज्योतिर्मठ के नेतृत्व में समुदाय के हजारों लोगों ने सड़क पर उतरकर हुंकार भरी। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जोशीमठ से शुरू होकर मारवाड़ी चौक तक निकाली गई इस विशाल जन आक्रोश रैली में राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों का एक ही स्वर में कहना था कि पैनखण्डा क्षेत्र को तत्काल केंद्रीय ओबीसी (OBC) सूची में शामिल कर 27% आरक्षण का लाभ दिया जाए।

​आंदोलनकारियों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर कहा कि 2017 मे पैनखण्डा समुदाय को राज्य की अन्य पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल किया था। लेकिन विडंबना यह है कि 8 वर्ष बीत जाने के बाद भी केंद्र सरकार की सूची में इस समुदाय को स्थान नहीं मिल सका है। इसके चलते क्षेत्र के प्रतिभावान युवा केंद्रीय सेवाओं, अखिल भारतीय नौकरियों और उच्च शिक्षण संस्थानों में मिलने वाले आरक्षण के लाभ से पूरी तरह वंचित हैं। जनप्रतिनिधियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि सीमांत क्षेत्र की कठिन भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों के बावजूद इस समुदाय के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।

​
​पैनखण्डा संघर्ष समिति ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर उत्तराखंड शासन द्वारा केंद्र को ठोस प्रस्ताव भेजकर सकारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित नहीं की गई, तो क्षेत्र की जनता चक्का जाम और उग्र प्रदर्शन के लिए मजबूर होगी। समिति ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में होने वाले किसी भी आंदोलन और उसके परिणामों की पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। रैली के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक न्याय और समान अवसर पाना उनका संवैधानिक अधिकार है, जिसे वे अब लेकर रहेंगे।

​
​इस विशाल प्रदर्शन में क्षेत्र के तमाम दिग्गज नेता और सामाजिक कार्यकर्ता एकजुट नजर आए। रैली और सभा में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष जोशीमठ श्रीमती देवेश्वरी शाह, ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमित सती, पैनखण्डा संघर्ष समिति के अध्यक्ष भरत सिंह कुँवर सभासद प्रवेश डिमरी, सभासद प्रदीप भट्ट, सभासद सुशील पंवार और सभासद श्रीमती ललिता देवी मौजूद रहीं। इसके अलावा उर्गम की ग्राम प्रधान दीपा देवी, आरती उनियाल, चेतना डिमरी, सुमेधा भट्ट, श्रीमती मीना डिमरी, सुषमा डिमरी, सुभाष डिमरी, संदीप नौटियाल, श्री रमेश चंद्र डिमरी और भगवती प्रसाद नंबुद्री सहित सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान जारी, आजाद कॉलोनी में अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
  • होली पर दून अस्पताल अलर्ट : डॉक्टरों और स्टाफ की अतिरिक्त ड्यूटी
  • उत्तराखंड के ग्रामीण बाजारों को नई दिशा देगा सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर, सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर पहल से उत्तराखण्ड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा सशक्त विस्तार
  • सरकार आपके द्वार : सांसद आदर्श ग्राम हरियावाला में सांसद नरेश बंसल ने सुनी जन समस्याएं
  • विकास खण्ड रायपुर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित, विभिन्न विभागों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
  • सेवायोजन अधिकारियों का पांच दिवसीय पेशेवर करियर काउंसलर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
  • संवासनियों के चेहरे पर मुस्कान लौटाती डीएम सविन बंसल की संवेदनशील पहल, नारी निकेतन की संवासनियों को सिटी पार्क में कराया भ्रमण, सकारात्मक वातावरण सृजन की दिशा में जिला प्रशासन का महत्वपूर्ण कदम
  • वरिष्ठ ड्रग निरीक्षक पर अमर्यादित टिप्पणी, कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज
  •  सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने जिला प्रशासन एवं भारती एयरटेल फाउंडेशन द्वारा तैयार किया गया द टीचर ऐप का किया शुभारंभ
  • वर्षों पुरानी और लंबित मांग को लेकर एक बार फिर ​पैनखण्डा समुदाय का हुंकार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.