शुक्रवार, जुलाई 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंची भगवान श्री केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली

पंचमुखी डोली के उखीमठ पहुंचते श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में शीतकालीन पूजाएं शुरू हुई,  श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में श्री केदार महोत्सव का आयोजन

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 29, 2022 5:32 अपराह्न
उखीमठ/ रूद्रप्रयाग  : भगवान श्री केदारनाथ जी की पंचमुखी  चल विग्रह डोली प्रथम पड़ाव  रामपुर से कल 28 अक्टूबर को  द्वितीय पड़ाव श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंची गयी‌ थी। आज देवडोली ने प्रात:9 बजे श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से  उखीमठ को प्रस्थान किया। बीते  27 अक्टूबर प्रात: 8.30 बजे श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद हुए।  इसी दिन  शाम को भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली  प्रथम पड़ाव रामपुर पहुंची थी।कल  28 अक्टूबर शाम  को देवडोली श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंच गयी थी  आज प्रात: भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी  डोली ने श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से  श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ प्रस्थान किया दोपहर बाद देवडोली मराठा रेजीमेंट के बैंड के भक्तिमय धुनों के साथ  उखीमठ पहुंची।  इसी के साथ इस वर्ष की केदारनाथ यात्रा का औपचारिक समापन हो गया है।संपूर्ण यात्रा मार्ग पर देवडोली का भब्य स्वागत हुआ।
श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार तथा मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने श्री केदारनाथ भगवान की पंच मुखी डोली यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थल पहुंचने पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। श्री ओंकारेश्वर  मंदिर उखीमठ पहुंचने  पहुंचने पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति सदस्य  श्रीनिवास पोस्ती, मंदिर समिति सदस्य वीरेंद्र असवाल, तथा केदारनाथ के रावल श्री भीमाशंकर लिंग ने  देवडोली की अगवानी एवं स्वागत किया। इस अवसर पर, विद्यापीठ, संसारी, ब्राह्मणखोली, उखीमठ के श्रद्धालुओं ने भगवान श्री केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली का भब्य स्वागत किया। आज  29 अक्टूबर को भगवान की पंचमुखी डोली  पंचकेदार श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचने के अवसर पर पंचगाई तीर्थपुरोहितों ने भब्य सांस्कृतिक कार्यक्रम केदार महोत्सव आयोजित किया।  देवडोली के साथ  पुजारी टी गंगाधर लिंग,मंदिर समिति देवडोली यात्रा प्रभारी प्रदीप सेमवाल सहित मंदिर समिति के  अधिकारी- कर्मचारी एवं रांसी तथा पंचगाई हकहकूकधारी साथ चल रहे हैं। आज देवडोली के पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचने के अवसर पर पूर्व विधायक आशा नौटियाल, उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, कार्याधिकारी आरसी तिवारी  मंदिर समिति कर्मचारियों  तथा श्रद्धालुजनों‌ ने  देवडोली का स्वागत किया। इसी के साथ भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली आज 29 अक्टूबर  शनिवार को  श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में प्रतिष्ठित हो गयी  ।
श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति  के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि देवडोली के श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में प्रतिष्ठित होते ही भगवान केदारनाथ जी की शीतकालीन पूजाएं शुरू हो गयी है।कहा कि प्रत्येक वर्ष शीतकाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन भगवान केदारनाथ जी की शीतकालीन पूजाओं में सम्मलित होते है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को शीतकाल हेतु बंद हो रहे है‌ द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट 18 नवंबर तथा तृतीय  केदार तुंगनाथ जी के कपाट 7 नवंबर  को शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मसूरी को जाम से मिलेगी राहत, मेट्रो रोपवे बनेगा आधुनिक परिवहन का नया आधार, सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी ने मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश, कहा- पूर्व तैयारी और आधुनिक तकनीक से घटेगा आपदा जोखिम
  • बारिश से मार्ग बंद, स्वास्थ्य टीम ने 10 किलोमीटर पैदल पहुंचकर कराया सुरक्षित प्रसव
  • 187 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम बोले जनसेवा ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी
  • मंगलौर में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 200 लीटर कच्ची शराब बरामद
  • यूएनडीपी के सहयोग से उत्तराखंड में कौशल, रोजगार और डिजिटल सेवाओं को मिलेगी नई गति
  • महिला सुरक्षा व अंकिता प्रकरण पर आप ने सरकार को घेरा
  • मानसून का कहर : अचानक आई बाढ़ से NH-5 ठप, कई गाड़ियां मलबे में धंसी, लंबा जाम
  • स्थानांतरण पर जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर को भावभीनी विदाई, ईमानदार छवि और कार्यकुशलता की छोड़ गईं अमिट पहचान
  • सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में नन्दा देवी राजजात की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.