बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : अपने धाम को चली बाबा केदारनाथ की पंचमुखी डोली, आज यहां होगा रात्रि विश्राम

शेयर करें !
posted on : मई 6, 2024 5:52 अपराह्न

• देव डोली आज अपराह्न पहुंचेगी प्रथम पड़ाव श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी।

• 10 मई को प्रात: 7 बजे खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट।

रुद्रप्रयाग: प्रसिद्ध 11वें ज्योर्तिंगलिंग भगवान श्री केदारनाथ की चल विग्रह पंचमुखी डोली आज रविवार को ऊं नम् शिवाय के उदघोष के साथ पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से पूजा अर्चना के बाद सेना के 6 ग्रेनेडियर रेजीमेंट की बैंड के भक्तिमय सुर लहरियों के साथ केदारनाथ धाम रवाना हो गयी।

डोली आज प्रथम पड़ाव श्री विश्वनाथ मंदिर उखीमठ प्रवास को पहुंचेगी। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने पंचमुखी डोली के दर्शन किये। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ने दानीदाताओं के सहयोग से श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ को 10 क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया था।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को चाकचौबंद किये जाने पर विशेष फोकस है। इसी क्रम में कल 5 मई को मुख्य सेवक भंडारा कार्यक्रम के तीन सौ स्वयं सेवियों के दल को मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से देहरादून से श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ रवाना किया। दल के सदस्य डोली यात्रा के साथ चलकर भंडारे सहित पीने के पानी की व्यवस्था कर रहे है।

आज डोली प्रस्थान के अवसर पर आज हज़ारों श्रद्धालुओं ने पंचमुखी डोली को धाम के लिए विदा किया। बीते बीते कल रविवार 5 मई देर शाम को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भैरव नाथ जी की पूजा संपन्न हुई। पंचमुखी डोली आज श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से रात्रि प्रवास हेतु श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी।

आज भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली के गुप्तकाशी प्रस्थान करते समय संसारी, विद्यापीठ एवं गुप्तकाशी बाजार में जगह-जगह फूलवर्षा से भब्य स्वागत हो रहा है। पंचमुखी डोली के प्रस्थान के समय जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग डा. सौरभ गहरवार सपरिवार मौजूद रहे और भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली का आशीर्वाद लिया एवं केदारनाथ धाम यात्रा की सफलता की कामना की।

डोली प्रस्थान के समय श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, एसडीएम अनिल शुक्ला, सहित कार्याधिकारी आरसी तिवारी, पुजारी शिवशंकर लिंग, सहित पूर्व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस पुष्पवान एवं यदुवीर पुष्पवान,प्रशासनिक अधिकारी रमेश नेगी, डोली प्रभारी प्रदीप सेमवाल , देवानंद गैरोला, कुलदीप धर्म्वाण, विदेश शैव आदि मौजूद रहे।

बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि कार्यक्रमानुसार कल मंगलवार 7 मई को भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से चलकर फाटा प्रवास करेगी बुद्धवार 8 मई को गौरीकुंड और बृहस्पतिवार 9 मई को गौरा माता मंदिर गौरीकुंड से चलकर शाम को श्री केदारनाथ धाम पहुंचेगी। शुक्रवार 10 मई को प्रातः 7 (सात) बजे श्री केदारनाथ धाम के कपाट दर्शनार्थ खुल जायेंगे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने आईएसबीटी के कायाकल्प को दी रफ्तार, किराये का होगा पुनर्निर्धारण; यात्री सुविधाएं और सुरक्षा होंगी बेहतर
  • सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी; 180 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
  • अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश; समाधान दिवस में 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
  • टीएचडीसी टनल और तमक नाले में रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाएं – कौशिक
  • डाकपत्थर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को कौशल विकास और रोजगार के अवसरों की मिलेगी जानकारी
  • लंबे समय से चली आ रही ग्रामीणों की मांग हुई पूरी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने ग्राम कोटला में 800 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का किया शिलान्यास
  • घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेट बड़ी, 23 अगस्त के बाद सेवा हो जाएगी बाधित
  • बेरोजगार डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों ने हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात
  • आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज करें – आयुक्त
  • टनल रेस्क्यू में तेजी लाने के निर्देश, श्रमिकों के पीएफ की भी होगी जांच
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.