posted on : अप्रैल 14, 2022 5:44 अपराह्न
रिखणीखाल। प्रखण्ड रिखणीखाल के अन्तर्गत कार्बेट नेशनल पार्क से लगे प्रखंड की अन्तिम ग्राम पंचायत काण्डा जोकि लगभग चार सौ परिवारों की वृहद ग्राम पंचायत आज तक बगैर पंचायत घर की चल रही थी, यहां तक कि ग्राम पंचायत की बैठक भी गांव के रास्ते, घर या खेतों पर होती रही है। गौरतलब है कि ग्राम सभा काण्डा में नाम का मिलन केंद्र वर्षों पूर्व निर्मित व जर्जर हाल है । ग्राम पंचायत काण्डा में तैड़िया, काण्डा दियोड़, बीरोबाड़ी, भैंसियारौ, जवाड़ियूंरौल, तूणीचौड़, खेड़ा ,बैड़वाड़ी, सौंटियाल खोला, चौड़ आदि तोक ग्राम आते हैं। इससे पहले विगत पंचवर्षीय योजना में जवाड़ियूंरौल में एक मिलन केन्द्र बन पाया । यहां पर अवस्थित नाममात्र का चालीस साल वर्षों पूर्व मिलन केंद्र जो कि ग्राम पंचायत को प्राचीन मूल गांव काण्डा की भूमि खरीददार दान दिया ।
ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने आज तक उसी पर लीपापोती कर तसल्ली समझी जोकि राप्रावि काण्डा के परिसर के अन्दर है जिस पर कतिपय विभाग को संशय भी रहा है । ऐसे ही एक भवन सन दो हजार के दशक में आई आफ द टाइगर वन विभाग के अधीन बना जिस पर कि प्राथमिक विद्यालय संचालित हो रहा है।जो इको विकास समिति के अधीन भी है।इस प्रकरण की विडम्बना को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य कर्तिया बिनीता ध्यानी ने शासन प्रशासन , पूर्व मंत्री पंचायत राज, निदेशक पंचायत राज को अपने क्षेत्र के इस गंभीर मुद्दे को लेकर पत्राचार किया। जिसके एवज में भूमि रजिस्ट्रेशन के साथ ग्राम पंचायत का प्रस्ताव अविलम्ब मांगा गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा त्वरित कार्रवाई पर आभार ज्ञापित करते हुये क्षेत्र पंचायत सदस्य कर्तिया बिनीता ध्यानी ने शीघ्र ही ग्राम पंचायत प्रधान व ग्रामीणों से मिलकर कार्रवाई की अपेक्षा जताई है। ताकि शीघ्र ही धनाबंटन विभाग से यथाशीघ्र हो सके।




