रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

शेयर करें !
posted on : जनवरी 11, 2023 4:18 अपराह्न
 
कोटद्वार । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में चित्रकला विभाग के तत्वावधान में एक भित्ति चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चित्रकला विभाग के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने विभाग की दीवारों पर उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं जनजीवन पर आधारित खूबसूरत चित्रों का सृजन किया। प्रतियोगिता हेतु छात्र छात्राओं को पांच समूहों में क्रमशः गंगा, यमुना, अलकनंदा, मालिनी एवं खोह में विभाजित किया गया था। गंगा समूह में साक्षी नेगी, कोमल तथा शरमीन, यमुना समूह में सिमरन बिष्ट, देवांश तथा सपना, अलकनंदा समूह में नितिशा ध्यानी, आयुषी रावत, शिखा तथा अनुराधा, मालिनी समूह में जैबी, गौरव, अतुल्या द्विवेदी तथा साक्षी नेगी, खोह समूह में दीपक कोटनाला, प्रेरणा रावत, तानिया रावत, शीतल तथा बादल चौधरी रहे। जिसमें कि मालिनी समूह ने प्रथम, अलकनंदा समूह ने द्वितीय तथा गंगा समूह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के संयोजक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद सिंह ने छात्र-छात्राओं को उत्तराखंड की लोक संस्कृति से प्रेरणा लेने को कहा एवं बताया कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति बहुत ही उन्नत है जिसको कि छात्र छात्राओं को चित्रों के माध्यम से अवश्य प्रदर्शित करना चाहिए। महाविद्यालय की प्राचार्य एवं संरक्षिका प्रोफेसर जानकी पंवार ने छात्र छात्राओं को उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं जन जीवन को समझने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने छात्र छात्राओं को बताया कि कोई भी चित्र तभी सफल होता है जब उसमें भाव हों, और चित्र में भाव तभी आ सकते हैं जब हम संबंधित विषय को गहराई से जानते हों। अतः उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं जन जीवन पर चित्र बनाने से पहले छात्र-छात्राओं को शोध अवश्य कर लेनी चाहिए । जिससे कि उनकी उपरोक्त विषय के संबंध में समझ बढ़ सके एवं वह उसे गहराई से समझ सकें। प्राचार्य ने सभी विजेता छात्र छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा आगे भी इसी प्रकार के चित्रों के सृजन हेतु उन्हें प्रोत्साहित किया।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राष्ट्रीय स्तर पर चमका FDA उत्तराखण्ड, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नेशनल प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर विशेषज्ञों ने साझा किए वैश्विक शोध व नवीन तकनीकी, कैंसर उपचार में प्लास्टिक सर्जरी की बढ़ती भूमिका पर हुआ मंथन
  • देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शुभारंभ
  • 17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से करेंगे संवाद, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां
  • उत्तराखण्ड के समग्र विकास में CSR की भागीदारी बढ़ाने का सीएम धामी का आह्वान
  • सहसपुर में सेवा, सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ जनसेवा शिविर
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने पहुंचे कई पूर्व विधायक, मुख्यमंत्री को दी शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व पर जताया भरोसा, विभिन्न संगठनों ने सुशासन और विकास कार्यों की सराहना की
  • विश्व धरोहर फूलों की घाटी में 40 दिनों में 10 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • भरत सिंह रावत बने चमोली बार एसोसिएशन के फिर अध्यक्ष
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.