रविवार, सितम्बर 14, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th सितम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दून का व्यापक स्तर पर किया जायेगा समग्र विकास, दूनवासियों को टैक्स की पैमेंट में दस प्रतिशत की दी जायेगी छूट : विरेंद्र पोखरियाल

शेयर करें !
posted on : जनवरी 18, 2025 1:23 पूर्वाह्न

 

देहरादून। कांग्रेस से देहरादून नगर निगम में मेयर पद के प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल ने कहा है कि वह दून के विकास के लिए पूरी तरह से समर्पित है और मेयर बनने के बाद दून का व्यापक स्तर पर जन भावनाओं के अनुरूप विकास किया जायेगा। उन्होंने जनता से वादा किया है कि वह देहरादून की दशा और दिशा को बदलने का व्यापक स्तर पर काम करेंगें। उन्होंने कहा कि टैक्स की पैमेंट में दस प्रतिशत की छूट दूनवासियों को दी जायेगी।

यहां राजधानी में विभिन्न वार्डों में जन संपर्क अभियान के चलते आयोजित जन सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से बढ़ते ट्रैफिक और प्रदूषण को कम करने को लेकर प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आज नशा गली गली में बिक रहा है और नशे के चंगुल में आए युवाओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि कभी दून जैसे शहर में नशामुक्ति केंद्र ही नहीं होते थे लेकिन आज इन केंद्रों की बाढ़ आई हुई है। नशे को खत्म करने के लिए काम किया जायेगा।

इस अवसर पर कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने गली गली मौहल्ले मौहल्ले में नशे के बाजार गर्म कर दिये है जिसमें युवा पीढ़ी फंसती जा रही है। उन्होंने कहा कि दून का व्यापक स्तर पर समग्र विकास किया जायेगा और वहीं अब तक नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्डों की भाजपा शासनकाल में जो अनदेखी की गई है और उन सभी में विकास कर आदर्श वार्ड बनाने का कार्य किया जायेगा और वार्ड के निवासियों को विकास की समुचित सुविधा प्रदान की जायेगी। उन्होंने कहा कि हमें नशे के खिलाफ एक लड़ाई यहीं से आगे बढ़ानी होगी।

इस अवसर पर उन्होंने आर्डिनेंन्स फैक्ट्री रायपुर में पहुंचकर वहां कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच जनसम्पर्क किया और दून के समुचित विकास के लिए कांग्रेेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने वार्ड तीन रांझावाला, वार्ड 66 रायपुर में संयुक्त रूप से व्यापक स्तर पर जन संपर्क किया और कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए क्षेत्रवासियों से वोट मांगे।

इस अवसर पर उन्होंने वार्ड 68 तुनवाला, मियांवला जनसभा की और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की स्थानीय लोगों से अपील की और कहा कि देहरादून सहित सभी वार्डों का व्यापक स्तर पर विकास किया जायेगा। उन्होंने वार्ड 67 मोहकमपुर व वार्ड 64 नेहरू ग्राम में जनसभा करते हुए क्षेत्रवासियों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

उन्होंने वार्ड 65 डोभाल चौक, वार्ड 63 लाडपुर, वार्ड 62 ननूरखेड़ा, छह नम्बर पुलिया में जनसंपर्क एवं बैठकें आयोजित कर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की और इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने विरेन्द्र पोखरियाल को अपना भरपूर समर्थन और आशीर्वाद दिया। वहीं दूसरी ओर पदयात्रा और चुनावी बैठकों में कांग्रेस के प्रत्याशी आज पूरे फॉर्म में नजर आए।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, हीरा सिंह बिष्ट, मंत्री प्रसाद नैथानी, पूर्व विधायक राजकुमार, महेंद्र सिंह नेगी गुरुजी, अभिनव थापर, अनिल क्षेत्री, विनीत प्रसाद भट्टू, मदन लाल, सौरभ ममगांई, महेश जोशी, महावीर सिंह रावत, सूरत सिंह नेगी, सिद्धार्थ पोखरियाल सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी बडी संख्या में उपस्थित रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीडीपीओ सुलेखा सहगल ने बोंगला में आंगनवाड़ी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश
  • उत्तराखंड को पर्यटन के क्षेत्र में मिले गोल्डन बैन्यान अवार्ड
  • चमोली में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान : यूपी विधायक दल की नेता अराधना मिश्रा ने जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों से की चर्चा
  • सुअरों और बंदरों के आंतक से खेतीबाड़ी चौपट
  • जंगली सुअर के हमले से महिला गंभीर घायल, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर किया रेफर
  • तीर्थ स्थलों में स्वच्छता को बनाए रखने के लिए बदरीनाथ मंदिर परिसर में चला सफाई अभियान
  • धोखाधड़ी की शिकायत पर होगी कार्रवाई – एसओ विनोद चौरसिया
  • राजनीति में वंशवाद : देश में राजनीतिक परिवारों से हैं 21% सांसद, विधायक और MLC
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया का सख्त एक्शन, फरासू में अलकनंदा में समाया बदरीनाथ-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग, EE NH PWD पर आपदा प्रबन्धन की धाराओं में मुकदमा दर्ज
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून अस्पताल में भर्ती वरिष्ठ पत्रकार मोहन भुलानी का हालचाल जाना
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.