मंगलवार, नवम्बर 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मेडिकल कॉलेज में वैक्सकुलर डिसॉर्डर पर हुआ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 3, 2022 2:52 अपराह्न
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में वैस्कुलर सर्जरी पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें वैस्कुलर डिसॉर्डर के तहत शरीर के नसों में होने वाले विकार के बारे में डॉक्टरों, एमबीबीएस छात्र-छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी गई। बताया कि यह विकार मधुमेह वाले रोग, उच्च रक्तचाप या गुर्दे की विफलता वाले लोगों पर अधिक होने की संभावना रहती है। ऐसे में वैस्कुलर सर्जरी की जानकारी आज के समय पर सभी डॉक्टरों को होनी जरूरी बताया गया। जबकि हार्ट संबंधी धमनियों में जमा होने वाले कोलेस्ट्रॉल, कैल्शियम और लिम्फेटिक सिस्टम डिसऑर्डर के बारे में रोचक जानकारी देते हुए वैस्कुलर दवा के संदर्भ में भी जानकारी दी। वैरिकोज वेंस को हल्के में नहीं लेना चाहिए, इसका समय पर इलाज करना चाहिए, नहीं तो शरीर के विभिन्न अंगों में रक्त की सप्लाई कम होने से इस्केमिया हो सकता है और शरीर का अंग डैड हो सकता है।
मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्याशाल में पहुंचे विभिन्न स्थानों के डॉक्टरों के संदर्भ में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने जानकारी देते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। इस मौके पर करेला से आये वैस्कुलर सर्जन डॉ विमल लाइपे ने बताया कि परिधीय धमनी रोग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि परिधीय धमनी शरीर में विभिन्न अंगों और ऊतकों को रक्त ले जाती है। नसों में कोलेस्ट्रॉल और फैट का संचय रक्त के प्रवाह के मार्ग को संकीर्ण करता है। यह शरीर में ऊतकों में रक्त प्रवाह को खराब कर सकता है और जटिलताओं का कारण बन सकता है। ऐसे में कई प्रकार के विकास मानव शरीर में होते है। जांघों और निचले पैरों की मांसपेशियों के अंदर मौजूद नसों में रक्त के थक्के हो सकते हैं जो गहरी नसों की थ्रोम्बिसिस का कारण बनते हैं।
केरला से पहुंचे वैस्कुलर सर्जन डॉ सुनील ने कहा कि जमा हुआ पदार्थ आपकी धमनियों को संकरा बना सकता है या आपकी धमनियों में जम सकता है, जिससे हृदय में ब्लड और ऑक्सीजन की सप्लाई कम हो जाती है। इस प्रक्रिया में अपनाई जाने वाली सर्जरी के बारे में जानकारी दी। अपोल अस्पताल हैदराबाद से पहुंचे वैस्कुलर सर्जन डॉ. चन्द्रशेखर ने वैरिकोज वेन्स के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इसमें नसें सूजी हुई और अधिक मुड़ी हुई होती है। कहा कि इससे सबसे प्रभावित हिस्से पैर और पंजे होते है। महाराष्ट्र से पहुंचे वैस्कुलर सर्जन डॉ रोहित गुप्ता ने गैर-उपचार वाले अल्सर के बारे में जानकारी दी। जिसमें गैर-ट्यूबरकुलोसिस माइकोबैक्टीरिया के कारण होने वाले अल्सर भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह समस्या नस की क्षति, अतिरिक्त दबाव, कैंसर,संक्रमण से होता है। इस मौके पर फार्माकोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. किंगशुक लाहौर, वैस्कुलर सर्जन डॉ. प्रवीन जिंदल, बेस अस्पताल में एमएस डॉ. रविन्द्र बिष्ट, मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. केएस बुटोला सहित अन्य लोग मौजूद थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • केदारताल में लापता आठ लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार की हवाई रेकी
  • क्षेत्र पंचायत निधि फिर शुरू होगी, ब्लॉक प्रमुखों का मानदेय-भत्ता बढ़ाने की तैयारी
  • कर्णप्रयाग में उक्रांद की दस्तक, भाजपा-कांग्रेस के चुनावी समीकरणों में हलचल
  • जिला अस्पताल में रेडक्रॉस ने चलाया स्वच्छता अभियान
  • दुर्गम पहाड़ी से छह मृतकों के शव निकाले, एम्स ऋषिकेश भेजे
  • चमोली कर्मचारी फेडरेशन की नई कार्यकारिणी गठित, भरत कोठियाल बने अध्यक्ष
  • हिमालय की उत्पत्ति और भूगर्भीय हलचलों को धरातल पर समझ रहे विद्यार्थी
  • उत्तराखण्ड पुलिस के नए गौरव चिह्नों का अनावरण, 6 नवंबर को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर
  • कोटद्वार में ‘शक्ति संगम’ का सफल आयोजन, महिलाओं के हुनर और उद्यमिता को मिला मंच
  • फूलों की घाटी सीजन के लिए बंद, इस साल दर्ज हुआ अब तक का सबसे अधिक पर्यटक आंकड़ा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.