posted on : अप्रैल 8, 2022 4:36 अपराह्न
कोटद्वार । आयुध कोर (एओसी) का 247वाँ स्थापना दिवस शुक्रवार को डिफेंस कालोनी स्थित रोटरी भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि यह कोर भारतीय सेना में प्रमुख स्थान रखती है और युद्ध के समय जरूरी साजो-सामान मुहैया कराने में इसकी महत्वूर्ण भूमिका होती है । वर्ष 1775 में आठ अप्रैल को आयुध बोर्ड की स्थापना के साथ यह अस्तित्व में आया था।कहा कि सैन्य आयुध कोर नागरिक प्रशासन की मदद के लिए भी हमेशा तत्पर रहा है। इस अवसर पर कोर के सिपाही से लेकर आफिसर तक शामिल हुए। कार्यक्रम के आयोजक कैप्टन गोविंद रावत व सूबेदार मेजर विजयपाल रावत थे।




