posted on : अगस्त 25, 2022 1:28 अपराह्न
टिहरी : उप जिला मजिस्ट्रेट नरेन्द्रनगर देवेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि दिनांक 28 जुलाई, 2022 को समय सांय 05:30 बजे स्थान खारास्रोत मुनिकीरेती पी.डब्लू.डी तिराहे पर बस वाहन संख्या यूपी-54टी-8131 दुर्घटनाग्रस्त हुई, जिसमें 73 यात्री सवार थे, जिसमें 09 व्यक्तियों को एम्स ऋषिकेश तथा 64 घायलों को एस.पी.एस. राजकीय चिकित्सालय, ऋषिकेश भेजा गया। एम्स में 09 घायल व्यक्तियों में से एक महिला यात्री इन्दु देवी पत्नी भरत की मृत्यु संसूचित है। दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच उन्हें जाँच अधिकारी नामित किया गया है।उप जिला मजिस्ट्रेट नरेन्द्रनगर देवेन्द्र सिंह नेगी ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए कहा कि इस वाहन दुर्घटना के संबंध में जो कोई व्यक्ति जानकारी रखता हो, वह दिनांक 28 अगस्त, 2022 से पूर्व किसी भी कार्य दिवस में उप जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय नरेन्द्रनगर में उपस्थित होकर अपना बयान अभिलिखत करवा सकता है अथवा तत्संबंधी जानकारी लिखित रूप में नियत तिथि तक कार्यालय में उपलब्ध करा सकता है।


