बुधवार, मार्च 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विभागों में वाहन लगाने का झांसा देने वाला गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 18, 2025 11:26 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। ज्योतिर्मठ पुलिस ने सरकारी दफ्तर में वाहन लगाने का झांसा देने वाले आरोपी को जयपुर से धर दबोचा है। पुलिस ने वाहन ठग से कई वाहनों की आरसी भी बरामद की है। पांडुकेश्वर निवासी रूपेश पंवार ने 24 नवंबर को कोतवाली ज्योतिर्मठ में तहरीर दी थी कि वह गोविंदघाट क्षेत्र में शिवम टूर एंड ट्रेवल्स नाम से वाहन बुकिंग का कार्य करता है। वादी ने बताया कि ऋषिकेश से संचालित बद्री-केदार टूर एंड ट्रेवल्स का मालिक पिछले कुछ समय से उसके संपर्क में था। उसने सरकारी कार्यालय में वाहन लगाने का झांसा देकर उसके भाई के नाम पर पंजीकृत वाहन (यूके 07डीडी 1414) इनोवा क्रिस्टा को 42,000 रुपये प्रतिमाह पर टिहरी स्थित एडीएम कार्यालय में लगाने का आश्वासन दिया। करीब 1 वर्ष से अधिक समय से आरोपी वाहन को ज्योतिर्मठ से ले गया, लेकिन न तो वाहन एडीएम कार्यालय में लगाया गया और न ही वापस किया गया। इसके बाद आरोपी लगातार नए-नए बहाने बनाकर वाहन स्वामी को गुमराह करता रहा। तहरीर के आधार पर कोतवाली ज्योतिर्मठ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने ठगी के इस प्रकरण को तत्काल संज्ञान लेकर विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए। पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र रावत के नेतृत्व में टीम ने अपराधी का पीछा शुरू किया। पुलिस टीम ने मोबाइल सर्विलांस और पतारसी-सुरागरसी के जरिए अभियुक्त का पीछा किया। शातिर ठग पुलिस को छकाने के लिए ठिकाने बदलता रहा। टीम ने पहले मथुरा और वृन्दावन में छापेमारी की, लेकिन अभियुक्त वहां से निकल चुका था। अंततः तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम जयपुर पहुंची और घेराबंदी कर टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग थाना क्षेत्र के अमसारी गांव निवासी प्रवीण सिंह को धर दबोचा।

 पूछताछ के दौरान प्रवीण सिंह ने कबूला कि वह भोली-भाली जनता और वाहन स्वामियों को विश्वास में लेकर उनकी गाड़ियाँ सरकारी विभागों में लगवाने का झांसा देता था। इसके बाद वह उन गाड़ियों को खुद बुकिंग पर चलाकर मोटी कमाई करता था और काम निकल जाने पर या पकड़े जाने के डर से गाड़ी कहीं भी लावारिस छोड़कर फरार हो जाता था। बरामद आरसी इस बात का सबूत हैं कि वह कई अन्य लोगों को भी अपना शिकार बना चुका है। बताया कि वह इनोवा क्रिस्टा वाहन को  स्वयं सवारी बुकिंग में चला रहा था और वाहन स्वामी को लगातार भ्रम में रख रहा था।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
  • 10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
  • टिहरी झील महोत्सव – 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार
  • वन्यजीवन के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य ………
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
  • होली से पहले पुलिस की सौगात : साइबर सेल ने बरामद किए 42 मोबाइल, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.