गुरूवार, मार्च 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पुरोला में धूमधाम से मनाया गया एक दिवसीय जौनसार बाबर एवं जौनपुरियों का मरोज महोत्सव

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 29, 2025 10:09 अपराह्न

उत्तरकाशी : जिले के पुरोला क्षेत्र में जौनसार-बाबर एवं जौनपुरी समुदाय के लोगों ने एक दिवसीय मरोज महोत्सव बड़े उत्साह और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य अपनी प्राचीन लोक संस्कृति, परंपराओं, बोली-भाषा और विरासत को संरक्षित करना तथा नई पीढ़ी तक पहुँचाना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत समुदाय के सदस्यों द्वारा अपनी-अपनी स्थानीय बोली में परिचय देने से हुई, जिसने सांस्कृतिक एकता और आपसी भाईचारे का सुंदर संदेश दिया। इसके बाद पारंपरिक लोक गीतों की मधुर धुनों पर प्रस्तुत तांदी नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक वेशभूषा में सजे जौनसारी, बाबरी और जौनपुरी कलाकारों की प्रस्तुतियाँ महोत्सव का मुख्य आकर्षण बनीं।

महोत्सव के दौरान जौनसार-बाबर और जौनपुरी क्षेत्र की लोक परंपराओं, रीति-रिवाजों तथा सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रूप में मंच पर प्रस्तुत किया गया। लोक गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को अपनी समृद्ध विरासत से रूबरू कराया।

अन्य क्षेत्रों से आए अतिथियों ने कार्यक्रम की जमकर सराहना की और ऐसे आयोजनों को लोक संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। महोत्सव के दौरान पूरे पंडाल में उत्सव का माहौल छाया रहा और सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा मिली।

इस अवसर पर अध्यक्ष देवराज तोमर, शीशपाल सिंह, सूरत सिंह चौहान, गम्भीर तोमर, कांतिराम जोशी, सुनील रावत, आकाश रावत, ब्रह्मदत्त जोशी, सुनील थपलियाल, लाल सिंह, अब्बल राणा, राकेश चौहान, प्रदीप दयाल, सरदार चौहान, बलबीर सिंह, वंशिवर जोशी, बलबंत सिंह, दिनेश चौहान, नरेंद्र सिंह, आत्माराम जोशी, नरेंद्र नेगी, अनंत जोशी, गंगाधर, विपिन, सुनील विष्ट, अभय प्रताप, वीरेंद्र सिंह, डॉ. कपिल तोमर, चतर सिंह, निधि चौहान, प्रशांत भंडारी, शरवीर चौहान, राहुल सिंह, सुनील शाह, सतेंद्र सिंह, आनंद सिंह सहित दर्जनों परिवारजन और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती को ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026’, माइक्रोफाइनेंस के जरिए छोटे कारोबारियों को दे रहीं सहारा
  • “महिला आयोग आपके द्वार” अभियान के तहत पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर कड़ी कार्रवाई; अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए विभागीय तबादलों और जांच के आदेश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने शिकायत पर तुरंत कुण्डोली गांव में पेयजल समस्या का लिया संज्ञान, मौके पर पहुंचकर समाधान
  • “न्याय संहिता” प्रदर्शनी के चौथे दिन उमड़ा भारी जन सैलाब, अब तक 8000 से अधिक आगंतुकों ने लिया लाभ, सुरक्षा बलों, प्रशिक्षुओं और विद्यार्थियों की भी सक्रिय भागीदारी
  • डीएम मयूर दीक्षित ने किया ए.आर.टी.ओ. कार्यालय हरिद्वार का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
  • बीआरओ भर्ती के लिए फर्जी आधार कार्ड का खेल, सीमांत क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • पर्वतीय क्षेत्रों में गैस रीफिलिंग पर ओटीपी की बाधा, उपभोक्ताओं ने जताई नाराज़गी
  • सरतोली में महिला जागरूकता बैठक आयोजित, घरेलू हिंसा कानून व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, लोहाघाट पुलिस ने 04.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार
  • कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण, पौराणिक भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण को लेकर अपर मेलाधिकारी ने तकनीकी टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.