posted on : जनवरी 2, 2022 4:38 अपराह्न
लैंसडौन। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी यशवंत सिंह चौहान के आदेशानुसार नववर्ष संध्या एवं आगामी विधान सभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों, अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम मे प्रभारी निरीक्षक सन्तोष सिंह कुँवर के नेतृत्व में लैंसडाउन पुलिस ने चैकिंग के दौरान थाना क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त महेश भारती पुत्र स्व राम शरण, निवासी गुमखाल थाना कोतवाली लैंसडाउन, पौड़ी गढ़वाल उम्र-38 वर्ष को 65 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ लैंसडाउन तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना लैंसडाउन पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।


