गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

योग दिवस पर शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने छात्रों संग किया योग, कहा – दिमाग को शांत रखने में भी मदद करता है योग

शेयर करें !
posted on : जून 21, 2024 11:50 अपराह्न

देहरादून। 10वें अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बंशीधर तिवारी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय ननूरखेड़ा देहरादून में अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवं शंखनाद के साथ किया गया। इस अवसर पर महानिदेशालय विद्यालयी शिक्षा, प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय सीमैट एससीईआरटी अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण समग्र शिक्षा के अधिकारी एवं कार्मिक तथा प्रशिक्षण ले रहे खण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही सुपर-100 के छात्र छात्राओं द्वारा भी उत्साहपूर्ण बढ़ चढ़कर योग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।

योग दिवस के शुभअवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी द्वारा प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुये कहा गया कि संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य 177 देशों के द्वारा योग के महत्व को समझते हुये भारत के प्रस्ताव पर सहमत होकर 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया है। विगत 09 वर्षों से प्रत्येक वर्ष सम्पूर्ण विश्व में योग दिवस को अति उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।  जिसमें देश विदेश के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। महानिदेशक महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि योग न केवल हमारे शरीर की मांसपेशियों को अच्छा व्यायाम देता है, बल्कि यह हमारे दिमाग को शांत रखने में भी मदद करता है। योग तनाव से राहत देता है और बेहतर नींद लाता है।

उन्होंने अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग को अर्न्तराष्ट्रीय पहचान दी। जिसके फलस्वरूप 21 जून योग का अर्न्तराष्ट्रीय दिवस कहलाया। योग ध्यान स्मृति तनावमुक्त वातावरण अच्छा स्वास्थ्य स्वस्थ्य शरीर स्वस्थ्य मस्तिष्क एवं शरीर में सकारात्मक उर्जा के प्रभाव के लिये आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपील की कि जो लोग अभी तक योगासन इत्यादि नहीं कर रहे हैं वे योग को जीवन का एक भाग बना लें। इस वर्ष हेतु योग दिवस की थीम- योग आज के समय में स्वयं एवं समाज के लिये काफी महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर योगाचार्य सुशील भट्ट एवं उनकी टीम द्वारा योगासन अभ्यास कराये गये।

कार्यक्रम के दौरान महावीर बिष्ट निदेशक माध्यमिक शिक्षा बन्दना गर्ब्याल निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण डॉ. मुकुल कुमार सती अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा अजीत भण्डारी उप राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा बीपी मैन्दोली स्टॉफ आफिसर समग्र शिक्षा सहित लगभग 200 प्रतिभागियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विश्व हृदय दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग को वामपंथी दलों ने दिया धरना
  • कर्णप्रयाग में उद्यमिता बूट कैंप, महिलाओं और युवाओं ने साझा किए बिजनेस आइडिया
  • मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, वामपंथी दलों ने धरना देकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • शंख पर सतपाल महाराज के बयान से गरमाई बदरीनाथ की सियासत
  • मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन
  • विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, संगठन मजबूत करने पर मंथन
  • तीन कॉलेज, तीन संगठन… बदरीनाथ की युवा राजनीति में नया संकेत
  • कोटद्वार : भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल का पार्टी से हुआ निष्कासन
  • एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.