मंगलवार, मार्च 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विश्व हृदय दिवस पर मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने “दिल से रन” वॉकथॉन के माध्यम से बढ़ाई जागरूकता

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 1, 2025 7:43 अपराह्न

देहरादून : विश्व हृदय दिवस के खास मौके पर, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देहरादून, ने 28 सितम्बर 2025 को “दिल से रन” नाम से एक शानदार फिटनेस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में देहरादून और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और दिल से जुड़ी बीमारियों के बारे में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, देहरादून, के हृदय रोग विशेषज्ञों ने की। इसमें डॉ. अरविंद मक्कर,डायरेक्टर, कार्डियक थोरैसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी, डॉ. प्रीति शर्मा, डायरेक्टर, कार्डियक साइंसेज़, डॉ. योगेन्द्र सिंह, डायरेक्टर, कार्डियक साइंसेज़ और डॉ. पुनीश सदाना, डायरेक्टर, कार्डियक साइंसेज़, मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून मौजूद रहे। इन डॉक्टरों ने लोगों को बताया कि कैसे हम रोज़मर्रा की ज़िंदगी में छोटे-छोटे बदलाव लाकर दिल की बीमारियों से बच सकते हैं और अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके खुद को स्वस्थ रख सकते हैं जैसे, हर दिन थोड़ा समय अपने शरीर के लिए निकालना, नियमित रूप से वॉक या व्यायाम करना, घर का ताजा और संतुलित खाना खाना, और सबसे ज़रूरी, तनाव से दूरी बनाकर मानसिक रूप से भी शांत रहना और समय-समय पर हेल्थ चेकअप करवाना।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 5:30 बजे हुई। सबसे पहले 4 किलोमीटर की फन रन हुई, जिसमें 300 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। इसके बाद ज़ुम्बा डांस हुआ, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और खुशी भर गई।

विशेषज्ञों ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, “आज के समय में दिल की बीमारियाँ बहुत तेजी से बढ़ रही हैं, और इसका सबसे बड़ा कारण हमारी बदलती लाइफस्टाइल है। आपकी असली पूंजी आपकी सेहत है और अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में छोटे छोटे बदलाव करके आप सेहतमंद रह सकते हैं, जैसे, ऑफिस में लिफ्ट की बजाए सीढ़ियों का इस्तेमाल करना, छोटी दूरी तय करने के लिए गाड़ी की बजाय पैदल चलना या साइकिल से जाना, इसके अलावा भी छोटे – छोटे काम खुद से करना आदि।“

“दिल से रन” सिर्फ एक दौड़ नहीं, बल्कि यह सेहत, खुशी और एकता का उत्सव था। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि दिल की देखभाल सिर्फ़ इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें जागरूकता, रोकथाम और सामूहिक प्रयास भी शामिल हैं। मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून, ने इस पहल के माध्यम से एक स्पष्ट और प्रेरणादायक संदेश दिया कि हमारी लाइफस्टाइल में किए गए छोटे – छोटे बदलावों से हम अपने दिल को सेहतमंद रख सकते हैं और ऐसे आयोजन लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉक्टर पल्लवी कौल का सोफिया, बुल्गारिया में अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रेरक व्याख्यान
  • होली का त्योहार एकता, प्रेम, सद्भाव और भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक – डॉ. नरेश बंसल
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट कंसलटेंट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की सेवाएं शुरू, किसी भी गम्भीर बीमारी से होने वाले दर्द का उपचार उपलब्ध
  • हिमालय के खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स से परिचित कराएगा टिहरी लेक फेस्टिवल, आयोजन के दौरान 09 स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे ट्रैकिंग अभियान
  • उम्रकैद की सजा सुनते ही कोर्ट में भड़के दोषी, जज को दी जान से मारने की धमकी
  • आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स मीट 2026 का सफल समापन
  • देहरादून सीए एसोसिएशन का नेतृत्व संभालेंगे सीए अंकित गुप्ता
  • कुवैत का रक्षा मंत्रालय बोला- ईरान के हमलों में कई अमेरिकी लड़ाकू विमान क्रैश
  • मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच MHA ने राज्यों को किया अलर्ट, कश्मीर में इंटरनेट पर पाबंदी
  • ईरान का बड़ा दावा, कुवैत में अमेरिकी F-15 फाइटर जेट क्रैश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.