मंगलवार, सितम्बर 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दूसरे दिन भी बरकरार रहा ‘लम्हे-2025’ का खुमार! आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी के इंटर-यूनिवर्सिटी कल्चरल फेस्ट के दूसरे दिन का रंगारंग समापन

शेयर करें !
posted on : मार्च 29, 2025 2:17 पूर्वाह्न

 

देहरादून: आईएमएस यूनिवर्सिटी, देहरादून में आयोजित वार्षिक टेक्नो-मैनेजमेंट फेस्ट ‘लम्हे 2025’ का दूसरा दिन भी नवाचार, प्रतिस्पर्धा और सांस्कृतिक उत्साह से भरपूर रहा। इस दिन विभिन्न संस्थानों के छात्रों ने अपने बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।

टेक्निकल इवेंट्स में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

दिन की शुरुआत मोनोलॉग और वन एक्ट प्ले से हुई, जिसमें 30 से अधिक विश्वविद्यालयों के छात्रों ने हिस्सा लिया। स्कूल ऑफ लॉ द्वारा ‘टर्नकोट’ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जहाँ प्रतिभागियों को तुरंत अपना पक्ष बदलना था। स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन ने आरजे हंट और फोटोग्राफी कॉम्पिटिशन, स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट ने प्लेट पेंटिंग और मास्टर ब्लेंडर, तथा क्रिएटिव राइटिंग और ओपन माइक जैसी प्रतियोगिताओं में 500 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।

मैनेजमेंट इवेंट्स में दिखी रणनीतिक क्षमता

मैनेजमेंट के क्षेत्र में, ‘एचआर इनोवेट’ में छात्रों के समझ और कहानी कहने के कौशल को परखा गया। ‘नेशनल बिजनेस हैकाथॉन’ में उभरते उद्यमियों को अपने नवाचारी बिजनेस आइडियाज़ प्रस्तुत करने का मौका मिला। इसके अलावा, ‘केस स्टडी वर्कशॉप’ और एंटरप्रेन्योरियल डिबेट में भी बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

दोपहर के बाद ‘वॉर ऑफ बैंड्स’ का आयोजन किया गया, जहाँ विभिन्न संस्थानों के म्यूजिकल बैंड्स ने शानदार प्रदर्शन किया। शाम को कैंपस सांस्कृतिक उत्साह से गूंज उठा। मशहूर सूफी-बॉलीवुड गायक सलमान ज़मान ने अपने मधुर संगीत से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने सूफी संगीत से लेकर बॉलीवुड के रंगारंग गानों तक का अनूठा संगम पेश किया।

इस अवसर पर माननीय वाइस चांसलर डॉ. अनिल सुब्बाराव पैला, रजिस्ट्रार कर्नल प्रणव कुमार, डॉ. विनय राणा (डीएसडब्ल्यू) और सभी स्कूलों के डीन मौजूद रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
  • हल्द्वानी के शुद्धीकरण विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली में FIR, शुद्धीकरण को जातिगत रंग देने का आरोप
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 810 पहुंची, 275 भारतीयों समेत 3048 लोग अब भी लापता
  • चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार
  • कल से महंगा होगा दूध, मुंबई में थोक कीमत ₹9 बढ़ी, आपकी जेब होगी हल्की
  • मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
  • पहाड़ की बेटी भागीरथी ने हैदराबाद मैराथन में जीता रजत
  • CM धामी ने सुनी मन की बात, बोले- नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की नींव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.