गुरूवार, मार्च 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

BJP छोड़ने के सवाल पर बोले हरक- जिंदगी की गारंटी नहीं तो पार्टी की कैसे होगी?

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 27, 2021 11:47 पूर्वाह्न

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में इन दिनों कैबिनेट मंत्री हरक सिंह और पूर्व सीएम हरीश रावत के बीच जुगलबंदी से बीजेपी की टेंशन बढ़ गई है। हरक के कांग्रेस में जाने की संभावना को लेकर बीजेपी बेचैन है। वह इसको लेकर उत्तराखंड में डैमेज कंट्रोल की तैयारी में है। बीजेपी भले ही कहती रहे कि संगठन और सरकार में सब कुछ सही चल रहा है, लेकिन कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बयानों से ऐसा नहीं लगता। हरक सिंह ने इशारे-इशारे में कह दिया है कि जब जीवन की गारंटी नहीं तो पार्टी की कैसे हो सकती है।

दरअसल, मंगलवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के आवास पर कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की उनसे लंबी चर्चा हुई है। मदन कौशिक से मिलने के बाद जब हरक सिंह बाहर आए और उनसे हरीश रावत से नजदीकियों को लेकर सवाल किया गया। हाल ही में हरीश रावत ने उन्हें दो बार फोन भी किया था। इस पर हरक सिंह रावत ने कहा कि ये तो बढ़िया बात है कि दो रावतों में बातचीत हो रही है। इस पर हरक ने भी कह दिया कि उन्होंने कभी बड़े भाई को कुछ गलत नहीं कहा। हरक ने कहा मैंने बरगद का पेड़ जरूर कहा था, लेकिन वो पॉजिटिव था। उन्होंने बरगद के पेड़ की खूबियां भी गिना दी।

वहीं, जब उनके कांग्रेस में जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, वो अभी कहीं नहीं जा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि फिलहाल वो बीजेपी में ही हैं, हालांकि भविष्य की कोई गारंटी नहीं होती।

मदन कौशिक और हरक के बीच मदन कौशिक के आवास पर करीब 02 घण्टे की बातचीत के बाद कौशिक ने हरक के कांग्रेस में जाने की चर्चाओं को खारिज किया। उन्होंने कहा कि, हरक सिंह मूल भाजपाई हैं। उनकी राजनीति की शुरुआत ही एबीवीपी से हुई। हरक कांग्रेस में नहीं जाने वाले।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती को ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026’, माइक्रोफाइनेंस के जरिए छोटे कारोबारियों को दे रहीं सहारा
  • “महिला आयोग आपके द्वार” अभियान के तहत पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर कड़ी कार्रवाई; अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए विभागीय तबादलों और जांच के आदेश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने शिकायत पर तुरंत कुण्डोली गांव में पेयजल समस्या का लिया संज्ञान, मौके पर पहुंचकर समाधान
  • “न्याय संहिता” प्रदर्शनी के चौथे दिन उमड़ा भारी जन सैलाब, अब तक 8000 से अधिक आगंतुकों ने लिया लाभ, सुरक्षा बलों, प्रशिक्षुओं और विद्यार्थियों की भी सक्रिय भागीदारी
  • डीएम मयूर दीक्षित ने किया ए.आर.टी.ओ. कार्यालय हरिद्वार का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
  • बीआरओ भर्ती के लिए फर्जी आधार कार्ड का खेल, सीमांत क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • पर्वतीय क्षेत्रों में गैस रीफिलिंग पर ओटीपी की बाधा, उपभोक्ताओं ने जताई नाराज़गी
  • सरतोली में महिला जागरूकता बैठक आयोजित, घरेलू हिंसा कानून व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, लोहाघाट पुलिस ने 04.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार
  • कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण, पौराणिक भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण को लेकर अपर मेलाधिकारी ने तकनीकी टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.