सतपुली : थाना सतपुली पुलिस ने प्रोमिस डे पर यातायात नियमो के साथ नशे के खिलाफ लोगो से प्रोमिस लिया. एसएसपी पौड़ी पी. रेणुका देवी के निर्देशों पर “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” सप्ताह अभियान के तहत सतपुली पुलिस द्वारा कस्बा सतपुली में वाहन चालकों को यातायात नियमो का पालन कराने को लेकर एक अनोखा प्रयास किया गया। जिसमे थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल द्वारा वाहन चालकों को एक शपथ के माध्यम से जागरूक किया गया। जिस शपथ में थानाध्यक्ष द्वारा वाहन चालकों से शराब पीकर वाहन न चलाने और तेज गति से वाहन न चलाने की अपील की गयी।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल द्वारा बताया गया कि पहाड़ो में सड़क दुर्घटना का सबसे महत्वपूर्ण कारक शराब पीकर गाड़ी चलाना ओर तेज गति से गाड़ी चलाना है। ऐसे में आज कस्बा सतपुली में चालको द्वारा ली गयी शपथ से वाहन चालक भी उत्साहित नजर आये। और सभी वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमो का पालन करने और शराब पीकर तथा तेज गति से वाहन न चलाने के सम्बंध में एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गयी।






