शुक्रवार, अप्रैल 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

स्वरोजगार अपनाकर विकास की राह पर महिलाएं, बुरांश के बाद अब गुलाब के शरबत से कर रही है अपनी आर्थिकी मजबूत

शेयर करें !
posted on : मई 8, 2025 4:16 अपराह्न
टिहरी : राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने हेतु कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेतृत्व एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के मार्गदर्शन में जनपद टिहरी की महिलाएं योजनाओं का लाभ लेकर तथा स्वरोजगार अपनाकर अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सशक्त हो रही हैं। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती गर्मी को देखते हुए पहाड़ों में प्राकृतिक रूप से उपलब्ध संसाधनों का बेहत्तर रूप से उपयोग करना जान गई हैं। वे स्वरोजगार की राह पर चल कर बुरांश के बाद अब गुलाब का शरबत बनाकर अपने व्यापार को सशक्त कर रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिला सत्तत आजीविका योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति की ओर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं गर्मी के सीजन को देखते हुए बुरांश के बाद अब गुलाब के पत्तों से बने शरबत की शुरुआत कर रही है।
चंबा ब्लॉक के ग्राम सभा जगधार रानीचोरी की महिलाओं ने महिला सशक्त आजीविका योजना के अंतर्गत सर्वप्रथम 2022 में प्रशिक्षण लिया। इसके तहत उन्होंने बुरांश व गुलाब से शरबत बनाने की प्रक्रिया को सीखा। ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति की सचिव कुंभीभाला भट्ट ने बताया कि गर्मी के सीजन आते ही ग्रामीण महिलाएं देसी गुलाब की पत्तियों से बिना चीनी, कलर और प्रिजर्वेटिव के गुलाब का शरबत बना रही है। इस दौरान उनके द्वारा साफ-सफाई व शुद्धता का विशेष ध्यान रखकर शरबत तैयार किया जाता हैं। उन्होंने बताया कि वे शरबत को मार्केट में 120 रूपये प्रति लीटर बेचकर प्रतिदिन लगभग 500 रूपये कमा रही हैं। उन्हें ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति से जुड़कर वर्ष 2025 में बुरांश व गुलाब के जूस बनाने के लिए बर्तन और मशीन उपलब्ध कराई गई। बाजार से मिल रहे चीनी की चाशनी से बने गुलाब के शरबत के मुकाबले महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे शरबत की मांग बाजार में अधिक है। महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर जनपद के विकास में अपना सहयोग प्रदान कर रही हैं।
ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा ने बताया कि अब तक 130 ग्रामीण महिलाओं को समिति से जोड़ा जा चुका है। उन्होंने नई उमंग कृषक उत्पादक संगठन भी स्थापित किया है, जिसमें उन्होंने 125 ग्रामीण महिलाओं को जोड़ा है। महिलाएं जैविक उत्पाद, पारंपरिक खाद्य सामग्री और महिला-निर्मित वस्तुओं को बाजार में आउटलेट के माध्यम से बेच रही है। बताया कि समिति का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सक्षम बनाना।

 

1 of 2
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जनगणना कार्य में लापरवाही पर सख्ती : मसूरी के ओक ग्रोव स्कूल के प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस, दर्ज हो सकता हैं मुकदमा
  • कोटद्वार नगर निगम द्वारा स्वच्छता सेवा अभियान का आयोजन, महापौर ने स्वच्छ व विकसित कोटद्वार का दिलाया संकल्प
  • चारधाम यात्रा 2026 : गैस संकट और बर्फबारी के बीच सरकार की दोहरी परीक्षा
  • प्रशासन से वार्ता के बाद एनटीपीसी परियोजना पर नौ दिनों से जारी गतिरोध खत्म
  • पाबौ में किसान दिवस का हुआ आयोजन, किसानों ने रखे अपने सुझाव
  • चारधाम यात्रा को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए मुख्य सचिव की उच्चस्तरीय बैठक, विभागों को दिए निर्देश
  • केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवा बुकिंग 11 अप्रैल से होगी शुरू
  • नैनीताल हाईकोर्ट में NIM अनियमितता मामले पर सुनवाई, केंद्र-राज्य सरकार से मांगा जवाब
  • उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर सतर्कता का बड़ा प्रहार, दो अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • पौड़ी गढ़वाल : रेस्टोरेंट संचालक को ब्लैकमेल करने व धमकी देकर वसूली करने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.