शनिवार, मार्च 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हिंदी पखवाड़े के अवसर पर चिन्यालीसौड़ महाविद्यालय में “हिंदी भाषा में रोजगार के अवसर” पर गोष्ठी आयोजित

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 12, 2025 5:25 अपराह्न

चिन्यालीसौड़ : राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी में हिंदी पखवाड़े के उपलक्ष्य में “हिंदी भाषा में रोजगार के अवसर” विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रभात द्विवेदी ने दीप प्रज्वलन के साथ किया।

मुख्य वक्ता के रूप में ऑनलाइन माध्यम से जुड़ीं डॉ. मंजू कोगियाल, प्रभारी प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय नैनबाग, टिहरी गढ़वाल ने अपने व्याख्यान में कहा, “आत्मा की ध्वन्यात्मक अभिव्यक्ति ही भाषा है।”

उन्होंने संस्कृत से हिंदी भाषा के विकास की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए हिंदी में रोजगार की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. कोगियाल ने बताया कि हिंदी के विद्यार्थी अनुवादक, शिक्षक, लेखक, संपादक जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपने करियर को आकार दे सकते हैं।

कार्यक्रम के संयोजक और हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. यशवंत सिंह पंवार ने 21वीं सदी को हिंदी के उत्कर्ष की सदी करार दिया। उन्होंने धराली आपदा पर अपनी स्वरचित कविता प्रस्तुत की और हिंदी को न केवल एक भाषा, बल्कि भाषाओं की परंपरा बताया। प्राचार्य प्रो. द्विवेदी ने छात्रों को अधिक से अधिक पुस्तकें पढ़ने और एन-लिस्ट जैसे संसाधनों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बेबिलोनिया, सेपियंस और निएंडरथल के उदाहरणों के माध्यम से भाषा की शक्ति को रेखांकित किया।

वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. किशोर सिंह चौहान ने छात्रों को हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी में स्वरचित रचनाएँ और लेख लिखने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने स्वरचित कविताएँ, भाषण और गीत प्रस्तुत किए। आइसा भट्ट, आंचल, मुस्कान, गौरी, रवीना रीमल, आदित्य, प्रवेश, विकास, दीक्षा और शालिनी जैसे छात्रों की प्रस्तुतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम में डॉ. निशि दुबे, डॉ. सुगंधा वर्मा, डॉ. आराधना राठौर, डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल, डॉ. आलोक बिजल्वाण, डॉ. नेहा बिष्ट और डॉ. मंजू पांडे सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। गोष्ठी का समापन धन्यवाद ज्ञापन और जलपान के साथ हुआ।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर MDDA बना लोगों की पहली पसंद
  • हल्द्वानी पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह; जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व लोक कलाकारों ने किया भव्य स्वागत
  • चयनित अग्निवीरो से मिले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कहा – भारतीय सेना में आपका स्वागत है
  • देहरादून में 17 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को मिली गैस, बैकलॉग खत्म करने में जुटा प्रशासन
  • उत्तरकाशी : बर्फ से ढकी चोटियां चमकीं, सेब के बागवानों के लिए बड़ी राहत
  • डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर गैस वितरण में घटतौली पर कार्रवाई, 18 सिलेंडर जब्त, 02 गैस वाहन चालकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
  • ‘धाकड़ नहीं, धुरंधर धामी’-हल्द्वानी में बोले राजनाथ सिंह, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
  • सचिव राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भारत सरकार मनीष भारद्वाज ने की आपदा प्रबन्धन के लिए जिले में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा, कहा – हरिद्वार आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर जिले में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की सघन जांच, 30 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
  • धाकड़ धामी अब हो गए धुरंघर, 2027 में लगाएंगे सिक्सर – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.