posted on : नवम्बर 14, 2023 4:25 अपराह्न
कोटद्वार। जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की । साथ ही क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए उनके योगदान को याद किया गया। पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पंडित नेहरू जहां आजादी के संघर्ष में योगदान देते हुए जेल गए वहीं देश के प्रथम प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने गुट निरपेक्ष आंदोलन व पंचशील सिद्धांत से विश्व पटल पर अपना लोहा मनवाया। तत्पश्चात विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा के बल पर स्थान बनाने पर दीक्षा, सुशांत नेगी, अभिषेक असवाल और अवनी नेगी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, रंजना रावत, नीलम रावत, शंकेश्वर सेमवाल, मनवर सिंह आर्य, ओम प्रकाश कोटला, गुड्डू सिंह चौहान, दीपेंद्र भंडारी, प्रवेश रावत और बलबीर सिंह रावत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


